• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में एमवाय अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप, पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज

MY Hospital Indore: ओपीडी में पर्ची बनाने के लिए दो साफ्टवेयर ई-सेहत और एचआइएमएस का इस्तेमाल होता है। फाल्ट के कारण पुराना सॉफ्टवेयर ई-सेहत पूरी तरह ब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 01:29:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 01:35:11 PM (IST)
इंदौर में एमवाय अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप, पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज
एमवाय ओपीडी का सर्वर हुआ ठप।

HighLights

  1. टोकन डिस्प्ले भी बंद रहा, बैठने की व्यवस्था भी नाकाफी
  2. स्किन, साइकेट्रिक और मेडिसिन विभाग की पर्चियां ही बन पाईं
  3. आम जनता को करना पड़ता रहा परेशानी का सामना

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की ओपीडी में गुरुवार को सर्वर डाउन होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे सर्वर ठप हो गया, जो दोपहर दो बजे तक चालू नहीं हो सका। इससे कंप्यूटर से बनने वाली ओपीडी पर्चियां बनना बंद हो गईं और मरीज एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकते रहे।

रोजाना की तरह गुरुवार को भी हजारों मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। सर्वर में खराबी आते ही अव्यवस्था फैल गई। जिम्मेदारों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। ओपीडी में पर्ची बनाने के लिए दो सॉफ्टवेयर ई-सेहत और एचआईएमएस का इस्तेमाल होता है। फाल्ट के कारण पुराना सॉफ्टवेयर ई-सेहत पूरी तरह बंद हो गया।


डिस्प्ले बंद होने से परेशानी

एचआईएमएस चालू रहने से केवल स्किन, साइकेट्रिक और मेडिसिन विभाग की पर्चियां ही बन पाईं, जबकि ईएनटी, आर्थोपेडिक, बाल रोग, नेत्र रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पर्चियां नहीं बन सकीं। टोकन सिस्टम का डिस्प्ले बंद होने से परेशानी और बढ़ गई।

मरीज के साथ आए मरीज अब्दुल माजिद ने बताया कि सर्वर डाउन होने से वे काफी देर से परेशान होते रहे। वे अपने दो महीने के बच्चे की जांच कराने के लिए पहुंचे थे। वहीं, अक्षय मारुते भी परेशान होते दिखे। वे पर्ची न बन पाने की शिकायत करने के साथ टोकन सिस्टम डिस्प्ले बोर्ड बंद होने से समस्या का हवाला देते नजर आए।

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब ओपीडी के पर्ची काउंटर के कंप्यूटरों का सर्वर ठप हुआ है। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है और हर बार आम जनता को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- एंबुलेंस में न ऑक्सीजन न हूटर, सवा घंटे में अस्पताल पहुंचाया, इंदौर में अकाउंटेंट की 20 मिनट पहले ही हो गई मौत

शिकायत मिली है

एमवायएच की ओपीडी के सर्वर के बंद होने की शिकायत मिली है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। हम इस समस्या को खत्म करने के लिए जल्द ही स्थायी हल निकाल लेंगे।- डॉ. अशोक यादव, अधीक्षक, एमवायएच