
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026' के अंतर्गत प्राप्त आवेदन और शिकायतों की अनदेखी निगम के इंजीनियरों पर भारी पड़ी। वार्ड 47 स्थित बंबई की चाल न्यू देवास रोड रहवासियों ने क्षेत्र में घरेलू पेय जल कनेक्शन से गंदा पानी आने की शिकायत की गई थी, लेकिन संबंधित इंजीनियर ने न तो मौका निरीक्षण किया न समस्या का निराकरण किया।
शुक्रवार को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने क्षेत्र का दौरा किया तो यह बात सामने आई। इस पर वे उन्होंने स्वयं मौका स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने जोन क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत सहायक यंत्री शिवराज यादव को आवंटित कार्य के प्रति लापरवाही बरतने और शिकायत का निराकरण नहीं करने पर तत्काल निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें- एमपी के सरकारी स्कूलों की बदहाली... 1.15 लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त, 5000 भवन जर्जर और 10 हजार में बिजली गायब
यादव के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इसी के साथ वार्ड 47 के प्रभारी उपयंत्री लालाराम मेहरा की सेवा समाप्त करते हुए हाजिरी मुक्त कर दिया। निगमायुक्त ने राजस्व विभाग के निरीक्षण के दौरान प्रकरणों के निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए।