• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के कार शोरूम में ₹2.5 करोड़ की चोरी, मोबाइल चोर समझकर पकड़ा गया सफाईकर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

पटेल मोटर्स(कार शोरूम) में हुई चोरी करोड़ों की निकली। चोरी भी शोरूम में साफ-सफाई का काम करने वाला लक्की बौरासी निकला। उसने महंगे शौक पूरे करने के लिए ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 09:11:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 09:11:40 PM (IST)
  • Join करें
इंदौर के कार शोरूम में ₹2.5 करोड़ की चोरी, मोबाइल चोर समझकर पकड़ा गया सफाईकर्मी ही निकला मास्टरमाइंड
इंदौर के कार शोरूम में ₹2.5 करोड़ की चोरी। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. इंदौर के कार शोरूम में ₹2.5 करोड़ की चोरी
  2. मोबाइल चोर समझकर पकड़ा गया सफाईकर्मी
  3. सफाई करते-करते जुटाई थी अंदरूनी जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पटेल मोटर्स(कार शोरूम) में हुई चोरी करोड़ों की निकली। चोरी भी शोरूम में साफ-सफाई का काम करने वाला लक्की बौरासी निकला। उसने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात चोरी करना स्वीकारा है। पुलिस ने लक्की को शोरुम से आइफोन चुराने के शक में पकड़ा था।

पूछताछ की तो पांच महीने पूर्व हीरे लगे सोने का छत्र व मुटुक चुराना स्वीकार लिया। पुलिस ने लक्की से करीब 2.5 करोड़ रुपये कीमत का छत्र, मुकुट, चांदी के सिक्के, आइफोन और बाइक जब्त की है।

ऑपरेशन मैनेजर की शिकायत पर शुरू हुई थी जांच

टीआइ राजकुमार यादव के अनुसार 17 जून को पटेल मोटर्स के आपरेशन मैनेजर सुरेंद्र चौधरी ने शिकायत की थी कि अज्ञात बदमाश ने शोरूम के केबिन का दराज तोड़कर आइफोन, सोने का ब्रेसलेट और चांदी के सिक्के चुरा लिए है।


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शक के आधार पर लक्की बौरासी को हिरासत में लिया। लक्की ने आइफोन चुराना तो स्वीकारा है साथ में जनवरी माह की चोरी भी बता दी। लक्की ने कहा कि इसके पहले वह शोरुम मालिक नवनीत पटेल के केबिन में रखा खोड़ियार माता का सोने का छत्र और हीरे जड़ित मुकुट की चोरी कर चुका है।

मां के घर से बरामद हुई आभूषणों की पोटली

पुलिस को लक्की की बातों पर विश्वास नहीं हुआ और सामान जब्त करने के लिए उसको कोदरिया(महू) ले गई। लक्की बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में रहता है। कोदरिया में उसकी मां रहती है। लक्की ने एसआइ शैलेंद्रसिंह ठाकुर को एक पोटली दी जिसमें आभूषण रखे थे।

शोरुम मालिक ने इस चोरी की एफआइआर तक नहीं दर्ज करवाई थी। उन्होंने तत्कालीन टीआइ तारेश सोनी को लिखित में आवेदन दिया था। एसीपी पराग सैनी के अनुसार पुलिस ने आरोपित से 1 किलो 426 ग्राम वजनी सोने का छत्र एवं मुकुट, 12 चांदी के सिक्के और एप्पल आइफोन बरामद किया गया। लक्की ने मुकुट काटकर छोटा हिस्सा बेच दिया था।

सफाई करते-करते जुटाई थी अंदरूनी जानकारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी शोरूम में साफ-सफाई का काम करता था। इसी दौरान उसने केबिन, लाकर और कीमती सामान रखे जाने वाले स्थानों की पूरी जानकारी हासिल कर ली थी। मौका मिलते ही उसने पहले करोड़ों रुपये के धार्मिक आभूषण पार किए और बाद में आइफोन व अन्य सामान भी चुरा लिया।

छत्र और मुकुट विशेष तिथियों पर पूजन के वक्त ही निकाले जाते थे। इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया था। जनवरी में पूजन के वक्त सामान गायब देखा मगर कब चोरी हुआ इसकी जानकारी नहीं लगा पाए।