गुंडागर्दी पर इंदौर पुलिस की नकेल, कुख्यात बच्चा प्रमुख समेत 9 बदमाश जिलाबदर, 5 थाने में लगाएंगे हाजिरी
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 14 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 16 May 2026 08:20:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 08:20:22 PM (IST)
गुंडागर्दी पर इंदौर पुलिस की नकेल( एआई फोटो)HighLights
- इंदौर और आसपास के जिलों से किया जिलाबदर
- हत्या, धमकी और अवैध वसूली जैसे मामलों में दर्ज हैं केस
- 5 बदमाशों को नियमित थाना हाजिरी देने के आदेश
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध और गुंडागर्दी पर लगाम कसने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 14 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इनमें से 9 आदतन अपराधियों को इंदौर सहित सीमावर्ती जिलों की सीमा से जिलाबदर किया गया है, जबकि 5 अन्य बदमाशों को थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है।
किनको लिया गया निशाने पर
पुलिस कमिश्नर ने उन बदमाशों को निशाने पर लिया, जिनके खिलाफ हत्या, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और शांति भंग करने जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद ये आरोपित लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और क्षेत्र की कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे थे।
एक साल तक इंदौर से बाहर रहेगा कुख्यात ‘बच्चा’
जिलाबदर किए गए बदमाशों में खजराना क्षेत्र का साहिल उर्फ जाहिद उर्फ बच्चा प्रमुख है, जिसे एक साल के लिए इंदौर और आसपास के जिलों की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। इसके विरुद्ध कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
इसके अलावा अमर उर्फ टिलटिल, हर्ष मालवीय, देवेंद्र सरोज, लोकेश उर्फ भांजा, आकाश बौरासी, जीवन कौशल, विनोद जाधव और जिवांशू उर्फ ध्रुव को भी जिलाबदर किया गया है।
नियमित हाजिरी देने के लिए पाबंद
वहीं आरोपित गोलू उर्फ शाहरुख, साजिद उर्फ चेतन लाला, अरुण बोवनिया, राजा वर्मा और कमल उर्फ कम्मू को थाने में नियमित हाजिरी देने के लिए पाबंद किया गया है।
यह भी पढ़ें- बैतूल में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला