• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

राजा रघुवंशी के भाई गिरफ्तार, ढाबे पर अवैध रूप से पिला रहे थे शराब, सचिन-विपिन पर आबकारी एक्ट और BNS के तहत केस दर्ज

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड इस बार अवैध शराब के कारण सुर्खियों में आ गया। राऊ पुलिस ने राजा के भाई सचिन और विपिन रघुवंशी को ढाबे पर बगैर अनुमति शराब...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 10:36:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 10:36:25 PM (IST)
राजा रघुवंशी के भाई गिरफ्तार, ढाबे पर अवैध रूप से पिला रहे थे शराब, सचिन-विपिन पर आबकारी एक्ट और BNS के तहत केस दर्ज
सचिन-विपिन रघुवंशी गिरफ्तार।

HighLights

  1. इंदौर में बिना लाइसेंस शराब पिलाना पड़ा भारी
  2. पूर्व चर्चित मामले से जुड़े ढाबा संचालक गिरफ्तार
  3. कर्मचारियों की सूचना न देने पर भी हुई कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड इस बार अवैध शराब के कारण सुर्खियों में आ गया। राऊ पुलिस ने राजा के भाई सचिन और विपिन रघुवंशी को ढाबे पर बगैर अनुमति शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांति भंग करने की धारा में भी गिरफ्तारी में लिया है।

कैट रोड स्थित 'राजा भोज' ढाबे पर पुलिस का छापा

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के मुताबिक सचिन और विपिन ने कैट रोड पर 'राजा भोज' के नाम से ढाबा खोला था। पुलिस ने शुक्रवार रात ढाबे पर छापा मारा तो कर्मचारी ग्राहकों को शराब पिला रहे थे। ढाबा संचालक विपिन और सचिन के पास शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।


आबकारी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

टीआई राजपालसिंह राठौर के अनुसार सचिन और विपिन के खिलाफ आबकारी एक्ट और बीएनएस की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया है। दोनों ने ढाबे में काम करने वाले कर्मचारियों की थाने में सूचना नहीं दी थी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह के आदेश अनुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की थाना में सूचना देना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- 65 हजार की सैलरी लेने वाले हेडमास्टर ने ₹4500 में रखी युवती, बच्चों को पढ़ा रही थी भाड़े की मैडम, हेडमास्टर सस्पेंड

टीआई के अनुसार पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में भी कायमी की और दोनों को एसीपी निधि सक्सेना की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी विशाल, शुभम और एक अन्य को भी आरोपित बनाया है।