इंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रैपिडो चालक गिरफ्तार, पीड़िता ने चैट जीपीटी के जरिये पुलिस से किया संपर्क
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में रैपिडो चालक द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता ने चैट जीपीटी के जरिये महिला अपर ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 12:40:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 12:40:29 PM (IST)
इंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रैपिडो चालक गिरफ्तारHighLights
- मोबाइल एप से राजवाड़ा के लिए रैपिडो बुक की थी
- जेब खर्च के लिए पार्ट टाइम रैपिडो चलाता था
- पीड़िता ने रेपिडो बुकिंग का स्क्रीन शाट्स ले लिया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रैपिडो चालक द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीड़िता ने चैट जीपीटी के जरिये महिला अपराध का हेल्पलाइन नंबर सर्च कर पुलिस से संपर्क किया। रावजी बाजार पुलिस ने देर रात एफआइआर दर्ज कर आरोपित अंकित नागर को गिरफ्तार कर लिया है।
वह मूलत: राजगढ़ का रहने वाला है। इंदौर के नेहरू नगर में दोस्तों के साथ किराये के कमरे में रहकर वह बीए की पढ़ाई कर रहा है। जेब खर्च के लिए पार्ट टाइम रैपिडो चलाता था।
मोबाइल एप से राजवाड़ा के लिए रैपिडो बुक की थी
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने मोबाइल एप से राजवाड़ा के लिए रैपिडो बुक की थी, लेकिन चालक उसे राजवाड़ा न ले जाकर सस्ते कपड़े दिलाने का झांसा देकर परदेशीपुरा ले गया। वहां रूम में जबरदस्ती करने के बाद रात नौ बजे उसे शनि मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया।