इंदौर क्राइम ब्रांच में ऑनलाइन स्कैम, ‘पिग बुचरिंग’ में फंसा साफ्टवेयर कंसल्टेंट, महिला ने ठगे ₹63 लाख
इंदौर में ऑनलाइन फोरेक्स स्कैम का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए 45 वर्षीय साफ्टवेयर कंसल्टेंट को धोखा दिया और साढ ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 03:33:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 03:33:00 AM (IST)
मेट्रिमोनियल साइट से दोस्ती कर निवेश का लालच देकर ठगी (AI Generated Image)HighLights
- पीड़ित साफ्टवेयर कंसल्टेंट, 45 वर्षीय व्यक्ति
- लाभ निकालने पर टैक्स का झांसा दिया गया
- क्राइम ब्रांच मोबाइल और खातों से जांच में जुटी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: क्राइम ब्रांच में ऑनलाइन स्कैम 'पिग बुचरिंग' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक साफ्टवेयर कंसल्टेंट को महिला ने स्कैम में फंसा कर साढ़े 63 लाख रुपये ठग लिए हैं। महिला से मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती हुई थी। उसने ठगी की राशि म्यूल खातों में जमा करवाई है। पुलिस मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी और खातों के आधार पर जांच में जुटी है।
क्राइम ब्रांच इंदौर के अनुसार, मामला इंडस सैटेलाइट ग्रीन कॉलोनी, लसूड़िया का है। 45 वर्षीय पीड़ित, साफ्टवेयर कंसल्टेंट ने पिछले साल 12 अप्रैल को मेट्रिमोनियल साइट “DivorceMatrimony.com” पर प्रोफाइल बनाई। उन्होंने कायरा मल्होत्रा उर्फ रुही से परिचय किया और मोबाइल नंबर शेयर किए।
भावनात्मक जाल में फंसा पीड़ित
दोनों ने वीडियो कॉल और चैटिंग शुरू की। महिला ने स्टॉक मार्केट और फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिखाया। पीड़ित ने शुरुआत में 40 हजार रुपये निवेश किए और मुनाफा दिखने पर भरोसा कर बड़ी राशि निवेश करने लगा।
63 लाख रुपये की ठगी का खुलासा
महिला ने पीड़ित को विभिन्न फंड में करीब 63.56 लाख रुपये जमा करवा लिए। 10 मई को लाभ निकालने पर 17.66 लाख रुपये टैक्स का झांसा दिया गया। इसके बाद पीड़ित को शक हुआ और उसने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस जांच में जुटी
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि मोबाइल नंबर, ई-मेल और म्यूल खातों के आधार पर पुलिस आरोपित महिला की तलाश कर रही है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज कर ली गई।