एएमआर: दवाओं को बेअसर करती अदृश्य महामारी
NaiDunia campaign: नईदुनिया अपने सरोकार-स्वस्थ समाज के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के साथ मिलकर आज से एक समाचारीय अभियान शुरू कर रहा है, जो आपक ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 09:54:18 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 09:54:18 AM (IST)
दवाओं को बेअसर करती अदृश्य महामारीHighLights
- स्वस्थ समाज के लिए नईदुनिया ने शुरू किया अभियान
- एएमआर के कारणों और उसके प्रभाव से परिचित कराएगा
- व्यवस्थागत कमजोरियों और नीतिगत चुनौतियों को सामने लाएगा
अनूप कुमार सिंह, नईदुनिया नई दिल्ली। देश में विभिन्न रोगों के उपचार के लिए लोगों का मेडिकल स्टोर पर जाकर अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक्स खरीदना आम है। बिना जरूरत के एंटीबायोटिक्स या अन्य एंटीमाइक्रोबियल दवाएं खाने या इनकी उचित डोज न लेने के कारण अनेक बैक्टीरिया, वायरस, पैरासाइट और फंगस ने इन जीवनोपयोगी दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है।
इस एंटी माइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्तमान में मानवता के समक्ष 10 सर्वाधिक बड़े खतरों में से एक बताया है।
स्वस्थ समाज के लिए नईदुनिया ने शुरू किया अभियान
इसे देखते हुए नईदुनिया अपने सरोकार-स्वस्थ समाज के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के साथ मिलकर आज से एक समाचारीय अभियान शुरू कर रहा है, जो आपको एएमआर के कारणों और उसके प्रभाव से परिचित कराते हुए बताएगा कि एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के इस्तेमाल को लेकर आपकी क्या जिम्मेदारी है।
साथ ही व्यवस्थागत कमजोरियों और नीतिगत चुनौतियों को भी सामने लाएगा। इस अभियान के जरिये हम बताएंगे कि मेडिकल स्टोर संचालक किस तरह मरीजों को बिना डाक्टरी सलाह के एंटीबायोटिक्स देकर एएमआर को बढ़ावा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'बीमार' एंबुलेंस ने ली मरीज की जान, अस्पताल पहुंचने के बाद भी नहीं खुला का दरवाजा, हार्ट पेशेंट ने अंदर ही तोड़ा दम
कई डॉक्टरों द्वारा भी एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का दुरुपयोग किया जा रहा
कई डॉक्टरों द्वारा भी एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। समाचारीय अभियान के बाद हम आपके साथ ही केमिस्ट और डॉक्टरों तक भी पहुंचेंगे और उन्हें बताएंगे कि एएमआर को बढ़ने से रोकने में किस तरह उनका योगदान जरूरी है।
आइएमए "नईदुनिया" के इस महत्वपूर्ण अभियान का समर्थन करता है और उसके साथ है। एएमआर रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है।
- डॉ. अनिल कुमार जे. नायक अध्यक्ष, आइएमए
एएमआर के प्रति जागरूकता फैलाने में "नईदुनिया" का यह अभियान महत्वपूर्ण है। चिकित्सकों व नागरिकों के सहयोग से ही हम पीढ़ियों को सुरक्षित कर सकते हैं।
- डॉ. नरेंद्र सैनी, अध्यक्ष
एएमआर कमेटी, आइएमए