• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क, नेहरू पार्क स्विमिंग पूल, 14-डी थिएटर की सौगात, 16 को लोकार्पण करेंगे सीएम

रविवार यानी 16 अगस्त को इंदौर को चार नई सुविधाएं मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ही दिन में शहर को ये चार बड़ी सुविधाएं देंगे। पश्चिम क्...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 09:23:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 09:23:22 AM (IST)
इंदौर में अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क, नेहरू पार्क स्विमिंग पूल, 14-डी थिएटर की सौगात, 16 को लोकार्पण करेंगे सीएम
नेहरू पार्क का नया स्वरूप। (एआई इमेज)

HighLights

  1. 16 अगस्त को शहर को मिलेगी चार सुविधाएं
  2. दशहरा मैदान पर अटल प्रतिमा का भूमिपूजन भी होगा
  3. पश्चिम क्षेत्र की लाखों जनता का दशकों पुराना सपना पूरा होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रविवार यानी 16 अगस्त को इंदौर को चार नई सुविधाएं मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ही दिन में शहर को ये चार बड़ी सुविधाएं देंगे। पश्चिम क्षेत्र की लाखों जनता का दशकों पुराना सपना पूरा होगा।

अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोडने वाली सड़क का लोकार्पण होगा। वहीं दशहरा मैदान पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। नेहरू पार्क के नए स्विमिंग पूल के साथ-साथ इंदौर प्राणी संग्रहालय में 14-डी थिएटर का लोकार्पण किया जाएगा। अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन शुरू होने से नागरिकों को सीधा और सुगम आवागमन मिलेगा।


40 साल पुराना इंतजार होगा खत्म

अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क की मांग लगभग 40 साल पुरानी है। यह सड़क 950 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी है। इस सड़क के निर्माण पर 16.61 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सीमेंट कांक्रीट सड़क के साथ सीवर चैंबर स्ट्रेंथनिंग, स्टार्म वाटर लाइन, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ, सेंटर लाइटिंग और इलेक्ट्रिक लाइन शिफ्टिंग जैसे काम किए गए हैं। इस सड़क पर आवागमन शुरु होने से पश्चिम क्षेत्र के कई क्षेत्रों को रिंग रोड तक सीधा और सुगम रास्ता मिलेगा।

स्मृति को मिलेगा स्थायी स्वरूप

रविवार को ही दशहरा मैदान स्थित गार्डन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमिपूजन करेंगे।अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी दशकों पुरानी है। शहर में दशहरा मैदान जैसे सार्वजनिक स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा उनकी स्मृति और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। प्रतिमा करीब 35 फीट ऊंचाई की होगी।

तैराक हो सकेंगे तैयार, युवाओं को मिलेगी नई सुविधा

खेल और फिटनेस की सुविधा से युवाओं को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नेहरू पार्क के नए स्विमिंग पूल का लोकार्पण भी रविवार को होगा। इससे शहर में तैराकी के लिए एक और आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बच्चों को मिलेगा नया अनुभव

रविवार को ही प्राणी संग्रहालय में तैयार 14-डी थिएटर का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। प्राणी संग्रहालय में आने वाले बच्चों और परिवारों के लिए यह नया आकर्षण होगा। वन्यजीवों की दुनिया को तकनीक के नए अनुभव से जोड़ने की कोशिश होगी।

ये भी होंगे कार्यक्रमों में शामिल

कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआइसी सदस्यगण, पार्षदगण आदि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- इंदौर काे मिलेगी 2300 कराेड़ रुपये के विकास कार्याें की साैगात