• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

लापरवाही की हद: इंदौर में ढाई हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी कोचिंग, आग से निपटने के इंतजाम गिने-चुने में

निगम कोचिंग क्लासेस के खिलाफ जांच को लेकर कितना गंभीर है यह इसी से समझा जा सकता है कि पिछले दो माह में सिर्फ सात कोचिंग क्लासेस के खिलाफ कार्रवाई की ग...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 07:59:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 08:13:14 AM (IST)
  • Join करें
लापरवाही की हद: इंदौर में ढाई हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी कोचिंग, आग से निपटने के इंतजाम गिने-चुने में
कोचिंग सेंटरों में नहीं है आग से बचने के इंतजाम। (एआई इमेज)

HighLights

  1. नियमित जांच तक नहीं करता निगम, दो माह में सिर्फ सात कोचिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई
  2. भंवरकुआ, विजय नगर, नवलखा, पलासिया, गीता भवन जैसे सघन क्षेत्रों में दिनभर विद्यार्थियों की रैलमपेल रहती है
  3. दो माह में सिर्फ सात कोचिंग क्लासेस के खिलाफ कार्रवाई की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके इंदौर में ढाई हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी कोचिंग हैं। इनमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं। भंवरकुआ, विजय नगर, नवलखा, पलासिया, गीता भवन जैसे सघन क्षेत्रों में दिनभर विद्यार्थियों की रैलमपेल रहती है।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि ये कोचिंग क्लासेस जिन भवनों में संचालित हो रही हैं उनमें से ज्यादातर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के कोई इंतजाम ही नहीं हैं। हर बार हादसे के बाद नगर निगम इन कोचिंग क्लासेस की जांच का अभियान चलाता है, लेकिन इक्का-दुक्का जगह कार्रवाई के बाद अभियान बंद हो जाता है।


निगम कोचिंग क्लासेस के खिलाफ जांच को लेकर कितना गंभीर है यह इसी से समझा जा सकता है कि पिछले दो माह में सिर्फ सात कोचिंग क्लासेस के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में पता चला था कि इन कोचिंग क्लासेस में आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम ही नहीं हैं।

पिछले दो माह में 102 भवन सील किए

नगर निगम ने पिछले दो माह में 102 भवन सील किए हैं। इन भवनों में आग लगने पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इन 102 भवनों में सात कोचिंग क्लासेस हैं। जांच में यह बात सामने आई थी कि इन कोचिंग क्लासेस में अग्नि सुरक्षा के उपकरण ही चालू नहीं हैं। निगम ने इन कोचिंग क्लासेस को सील किया था, लेकिन बाद में फिर खोल दिया।

फायर सेफ्टी नियमों का कर रहे पालन

शहरभर में ढ़ाई हजार से ज्यादा कोचिंग क्लासेस संचालित होती है। पिछले चार-पांच साल में फायर सेफ्टी को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने संचालकों की बैठक ली है। दिशा-निर्देश मिलने के बाद एसोसिएशन से जुड़े संस्थानों ने फायर सेफ्टी को लेकर व्यवस्था की है। जिला प्रशासन की तरफ से समय-समय पर टीम का निरीक्षण भी किया जाता है। -रवि दांगी, अध्यक्ष, इंदौर कोचिंग क्लासेस ऑनर्स एसोसिएशन

नियमित जांच करते हैं

हम सिर्फ कोचिंग क्लासेस ही नहीं अन्य भवनों की भी नियमित जांच करते रहते हैं। जांच में जो गड़बड़ी मिलती है उसे सुधारने के लिए कहा जाता है। तब तक भवन को सील किया जाता है। पिछले दो माह में 102 भवन सील किए हैं। -विनोद मिश्रा, फायर अधिकारी इंदौर

भोपाल में ढाई लाख छात्रों पर मंडरा रहा खतरा: लखनऊ अग्निकांड के बाद MP की राजधानी के 300 कोचिंग संस्थानों की होगी सुरक्षा जांच