• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में भगवान खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का चांदी का गेट दोनों ओर से तीन फीट तक होगा चौड़ा

प्रथम चरण के कार्य में गर्भगृह का चांदी का गेट दोनो ओर से तीन-तीन फीट चौड़ा किया जाएगा। सभा मंडप (गेट के सामने वाला हिस्सा) की ऊंचाई तीन फीट कम की जाए...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 29 May 2026 10:13:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 11:26:01 AM (IST)
  • Join करें
इंदौर में भगवान खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का चांदी का गेट दोनों ओर से तीन फीट तक होगा चौड़ा
खजराना गणेश मंदिर में मास्टर प्लान के तहत कार्य गुरुवार को शुरू हुआ। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. खजराना गणेश मंदिर में प्रथम चरण के मास्टर प्लान का काम शुरू हुआ
  2. सिंहस्थ 2028 में आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए किया जा रहा परिवर्तन
  3. वीआइपी प्रवेश सुबह 11 से 3 बजे तक बंद बैरिकेंटिंग कर बंद किए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश-दुनिया में ख्यात शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में मास्टर प्लान के प्रथम चरण के कार्य की शुरुआत गुरुवार को हुई। इसके चलते वीआईपी प्रवेश सुबह 11 से 3 बजे तक बंद बैरिकेंटिंग कर बंद किए गए।

मास्टर प्लान के प्रथम चरण के कार्य में गर्भगृह का चांदी का गेट दोनो ओर से तीन-तीन फीट चौड़ा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभा मंडप (गेट के सामने वाला हिस्सा) की ऊंचाई तीन फीट कम की जाएगी। इससे भक्तों को आसानी से दर्शन हो सकेंगे।


भक्त चार लाइन में दर्शन कर सकेंगे

पीछे के मंगल हाल की लकड़ी के पटियों को भी ऊंचा किया है जिसे स्थायी रूप से पक्का किया जाएगा। इससे भक्त चार लाइन में दर्शन कर सकेंगे।मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में इंदौर आएंगे।

मंदिर में भक्तों को बेहतर सुविधाए की जाएंगी

इसे देखते हुए खजराना गणेश मंदिर में भक्तों को बेहतर सुविधाए की जाएंगी, ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन कर सके। विकास कार्य का पूजन अर्चन कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम् वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल एवं पुजारी विनीत भट्ट के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश फेरवानी, मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला, गौरी शंकर मिश्रा उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि विश्व विख्यात इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कई वीआईपी भी दर्शन-पूजन करने और भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के मन में भगवान खजराना गणेश के प्रति अगाध श्रद्धा है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन करने में समस्या न आए, इसकी कवायद की जा रही है। मंदिर प्रबंध समिति प्रयास कर रही है कि मंदिर में श्रद्धालुओं को सुविधा हो, ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं। इसके लिए समिति अपने प्रयास लगातार बढ़ा रही है।

खजराना मंदिर की मर्यादा से खिलवाड़, बदमाश का गर्भगृह में प्रवेश, सुरक्षा गार्ड बर्खास्त और एजेंसी पर जुर्माना