इंदौर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस बम के ईमेल से मचा हड़कंप, जांच में निकली फर्जी
इंदौर में आरटीओ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी एक संदिग्ध ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसे देख ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 07:14:11 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 07:14:11 AM (IST)
आरटीओ कार्यालय में बम की धमकी के बाद बाहर जमा हुए अधिकारी कर्मचारी।HighLights
- इंदौर RTO कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
- बम निरोधक दस्ते ने घंटों खंगाला कोना-कोना
- सर्च ऑपरेशन में फर्जी निकली बम की सूचना
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में आरटीओ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी एक संदिग्ध ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसे देखकर कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की जांच शुरू की। टीम ने ऑफिस, पार्किंग और आसपास के सभी स्थानों को बारीकी से चेक किया, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
साइनाइड गैस बम के धमाके की चेतावनी
22 मार्च को आरटीओ के सरकारी ईमेल पर एक आउटलुक आईडी से मेल आया था। इसमें सोमवार को साइनाइड गैस बम से धमाके करने की धमकी दी गई थी। साथ ही एक राजनीतिक मामले का जिक्र करते हुए कर्मचारियों को वहां से हटाने की बात भी लिखी गई थी।
यह भी पढ़ें- 4 लाख ट्रांसजेंडर की पहचान को लेकर संकट, नए विधेयक का जताया विरोध, इंदौर में प्रदर्शन की तैयारी
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह मेल रविवार को आया था, लेकिन सोमवार को कार्यालय खुलने पर इसकी जानकारी सामने आई। इसके बाद तुरंत सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और बम स्क्वाड की जांच में कुछ भी नहीं मिला।