इंदौर में 29 लाख रुपये की लूट में रिटायर सैन्यकर्मी सहित तीन धराए, पांच थानों की पुलिस ने भोपाल-राजस्थान में छापे मारकर की गिरफ्तारी
चंदू सेना में 16 साल नौकरी कर चुका है। उसने भी मुकुल को रुपये दिए थे औ्र उसके बारे में जानकारी थी। चंदू को पुलिस ने दो बार पकड़ा पर पूर्व सैन्यकर्मी ह ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 11:23:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 11:31:00 PM (IST)
रिटायर सैन्यकर्मी सहित तीन गिरफ्तार।HighLights
- स्क्रेप व्यापारी मुकुल अग्रवाल से 29 लाख रुपये की लूट की पंढरीनाथ पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है।
- मामले में पुलिस ने रिटायर सैन्यकर्मी चंद्रशेखर उर्फ चंदू सहित तीन आरोपितों को पकड़ लिया है।
- पुलिस रुपयों की बरामदगी में जुटी है। पुलिस आयुक्त बुधवार को अधिकृत रूप से खुलासा करेंगे।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। स्क्रेप व्यापारी मुकुल अग्रवाल के साथ हुई 29 लाख रुपये की लूट की पंढरीनाथ पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है।
मामले में पुलिस ने रिटायर सैन्यकर्मी चंद्रशेखर उर्फ चंदू सहित तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। पुलिस रुपयों की बरामदगी में जुटी है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह बुधवार को अधिकृत रुप से खुलासा करेंगे।
रामचंद्रनगर(मल्हारगंज) निवासी 21 वर्षीय मुकुल के साथ मच्छीपुरा और निहालपुर के बीच में लूट की वारदात हुई थी। मुकुल अपने चाचा के साथ श्रृष्टि मेटल(सांवेर रोड़) पर काम करता है।
वह सियागंज-छावनी और गाड़ी अड्डा क्षेत्र से रुपए एकत्र कर घर की ओर जा रहा था। जैसे ही पंढरीनाथ थाना के पीछे की तरफ मच्छीपुरा पहुंचा स्कूटर सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर मुकुल को रोका और एक बदमाश उसके पीछे बैठ गया।
थोड़ी दूर जाकर उसने मोबाइल ऑफ करवाया और ई-स्कूटर पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने चंदननगर,रावजी बाजार,छत्रीपुरा,भंवरकुआं और पंढरीनाथ थाना की टीम गठित की थी। पुलिस ने मुकुल के आने जाने के रुट की जानकारी ली तो चंदू का नाम सामने आया।
चंदू सेना में 16 साल नौकरी कर चुका है। उसने भी मुकुल को रुपये दिए थे औ्र उसके बारे में जानकारी थी। चंदू को पुलिस ने दो बार पकड़ा पर पूर्व सैन्यकर्मी होने से छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस प्रवीण और अमर तक पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। अमर भोपाल का रहने वाला है।