इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में किया सुसाइड, रूममेट ने कहा- पढ़ाई को लेकर टेंशन में था
इंदौर के प्रतिष्ठित महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां के बीआर अंबेडकर बॉयज हॉस्टल में रह रहे MBBS प्रथ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 07:06:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 08:51:41 PM (IST)
इंदौर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में अंतरिक्ष अग्रवाल ने की आत्महत्याHighLights
- ग्वालियर निवासी एमबीबीएस छात्र ने इंदौर में की खुदकुशी
- बीआर अंबेडकर बॉयज हॉस्टल की चौथी मंजिल पर मिला शव
- पढ़ाई को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में था छात्र
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एक मेधावी छात्र की मौत से सनसनी फैल गई। ग्वालियर के भितरवार निवासी 21 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल, जो MBBS प्रथम वर्ष का छात्र था, ने अपने हॉस्टल के कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
कमरे में मिला शव, साथी छात्र रह गए दंग
घटना का खुलासा सोमवार शाम करीब 6 बजे हुआ, जब अंतरिक्ष का रूममेट हर्ष कौशिक (फरीदाबाद) कॉलेज से वापस लौटा। उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद है और काफी आवाज देने के बाद भी अंतरिक्ष ने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका होने पर छात्रों ने तत्काल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को सूचित किया। कॉलेज प्रबंधन की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंतरिक्ष का शव फंदे पर लटका मिला।
पढ़ाई का दबाव और मानसिक तनाव
प्रारंभिक जांच और रूममेट हर्ष के बयानों के अनुसार, अंतरिक्ष पिछले कुछ दिनों से अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित और तनाव में था। इसी मानसिक दबाव के चलते वह सोमवार को अपनी क्लास में भी नहीं गया था। पुलिस के अनुसार, छात्र ने सितंबर 2024 में ही कॉलेज में प्रवेश लिया था और वह हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था।
पुलिस जांच और कार्रवाई
संयोगितागंज टीआई केपी यादव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने अंतरिक्ष का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कमरे को सील कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को ग्वालियर सूचना दे दी गई है। मोबाइल की कॉल डिटेल्स और चैट खंगालने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।