
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के जिलो में सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। पश्चिमी मप्र के आठ जिलों में पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया।
प्रदेश में सबसे गर्म रतलाम रहा यहां पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर उज्जैन गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पूर्वी मप्र में नरसिंहपुर जिले में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में शुक्रवार दोपहर में गर्मी ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया।
10 दिन बार शुक्रवार को इंदौर में पारा फिर से 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इंदौर में दिन के सात रात में भी गर्मी बढ़ी शुक्रवार को शहर में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इंदौर में आगामी दो दिनों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहने की संभावना है। इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के अधिकांश जिलों में पारा बढ़ेगा।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के आसपास बना हुआ है। वही एक द्रोणिका पाकिस्तान, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल तक जा रही हे। वही एक ऊपरी हवा चक्रवात उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका पूर्वी मप्र से गुजर रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी मप्र में अभी वर्षा की गतिविधियां जारी है। इस वजह से पूर्वी मप्र के जिलो में शनिवार को तीव्र गर्मी से राहत रहेगी। रविवार से पूर्वी मप्र के इलाकों में पारा बढ़ेगा। पश्चिमी मप्र में बादल न हाने के कारण अब राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही है। इस वजह से अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है।
उज्जैन में 40 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी के बीच धूनी ताप रहे अघोरी बाबा