• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर बांटे लड्डू में निकले कीड़े, इल्ली मिलने पर खाद्य विभाग की रेड, दुकान का कारोबार कराया बंद

देवगुराडिया के पास स्थित सोनगुराडिया स्कूल में 15 अगस्त को समारोह के दौरान बच्चों को लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे के लड्डू में कीड़ा मिलन...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 09:32:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 09:32:55 PM (IST)
इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर बांटे लड्डू में निकले कीड़े, इल्ली मिलने पर खाद्य विभाग की रेड, दुकान का कारोबार कराया बंद
खजराना मंदिर परिसर में लड्डू दुकान की जांच करते अधिकारी।

HighLights

  1. खजराना गणेश मंदिर के प्रसाद पॉइंट का लड्डू पड़ा भारी
  2. सोनगुराडिया स्कूल में बच्चों को मिला इल्ली वाला लड्डू
  3. लड्डू में कीड़ा मिलने के बाद फूड सेफ्टी टीम का एक्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे गए लड्डू में कीड़ा निकलने से सोनगुराडिया की माध्यमिक शाला में हड़कंप मच गया। देवगुराडिया के पास स्थित सोनगुराडिया स्कूल में 15 अगस्त को समारोह के दौरान बच्चों को लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे के लड्डू में कीड़ा मिलने की शिकायत की।

मामले की सूचना ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने पुलिस तथा खाद्य सुरक्षा प्रशासन को दी। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लड्डू के अलग-अलग डिब्बों से सैंपल लिए। वहीं खजराना स्थित दुकान से भी लड्डूओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे।


विभाग ने अलग-अलग डिब्बों से नमूने लिए

स्कूल प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस के लिए ये लड्डू खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित प्रसाद प्वॉइंट से खरीदे थे। 14 अगस्त की शाम करीब 50 किलो लड्डू लिए गए थे और 15 अगस्त की सुबह बच्चों में वितरण किया गया। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्कूल में रखे लड्डूओं की जांच की। टीम ने कई लड्डू फोड़कर देखे, हालांकि मौके पर अन्य लड्डूओं में कीड़ा नहीं मिला।

इसके बावजूद विभाग ने अलग-अलग डिब्बों से नमूने लिए, ताकि प्रयोगशाला जांच से स्थिति स्पष्ट हो सके। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि स्कूल और प्रसाद प्वॉइंट दुकान दोनों स्थान से लड्डूओं के नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान संचालक राहुल शर्मा का कहना है कि एक दिन पहले लड्डू ले गए थे। दो स्कूलों में वितरण

यह भी पढ़ें- इंदौर में 100 करोड़ का ISBT बनकर तैयार, संचालन एजेंसी तय, बैठकें भी हुई; लेकिन बस संचालन पर नहीं हो पा रहा निर्णय

होना था सोनगुराडिया स्कूल के एक लड्डू में इल्ली की शिकायत बताई है। सभी लड्डू फोड़कर देखे किसी में यह समस्या नहीं मिली। रात में हार फूल के नीचे लड्डू रखने से यहां की इल्ली किसी एक लड्डू में चली गई होगी।

दुकान पर भी मिलीं खामियां

स्कूल से सैंपल लेने के बाद टीम खजराना गणेश मंदिर स्थित प्रसाद प्वॉइंट की दुकान पर पहुंची। यहां जांच के दौरान पेस्ट कंट्रोल का प्रमाणपत्र मौके पर उपलब्ध नहीं मिला। दुकान संचालक ने प्रमाणपत्र घर पर होने की बात कही। इसके अलावा संचालक और एक कर्मचारी का मेडिकल प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। खाद्य कारोबार के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर विभाग ने प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए जाने तक दुकान का कारोबार बंद करवा दिया।

खुद नहीं बनाते, बाहर से आता है माल

जांच में यह भी सामने आया कि दुकान पर बिकने वाले लड्डू पूरी तरह दुकान में ही तैयार नहीं होते। संचालक के अनुसार सामान्य तौर पर लड्डू दूसरे निर्माता से थोक में बनवाकर मंगाए जाते हैं। अधिक ऑर्डर होने पर मांग पूरी करने के लिए दुकान स्तर पर भी लड्डू तैयार किए जाते हैं। ऐसे में अब खाद्य विभाग की जांच का दायरा लड्डू बेचने वाली दुकान के साथ उसके निर्माता तक भी पहुंच सकता है।