
नवदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के ग्राम रैसलपुर की होनहार खिलाड़ी हर्षिता तोमर नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हर्षिता के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर से रैसलपुर सहित पूरे नर्मदापुरम क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर्षिता तोमर के चयन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने उम्मीद जताई कि हर्षिता एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगी और तिरंगा लहराकर नर्मदापुरम का नाम रोशन करेंगी। हर्षिता को दिशा पटेल, कनिष्का साहू, अमित शर्मा, भाजपा नेता राहुल सिंह सोलंकी, राहुल तोमर, राधेश्याम मलैया, मनोज पटेल, संजीव झलिया, विजय चौरे, पवन चौधरी, विनीत चौधरी, ओमप्रकाश साहू, जय प्रकाश साहू और केशव साहू ने बधाई दी है।
ग्रामीणों ने कहा कि हर्षिता की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं हर्षिता से पूरे क्षेत्र को पदक की उम्मीद है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से रैसलपुर और नर्मदापुरम का गौरव बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- खरोनी के छात्र नीरज प्रजापति ने एमपी में फहराया परचम, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हासिल की बड़ी सफलता