इटारसी स्टेशन पर मां ने 8 साल की बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, बच्ची की हालत नाजुक
जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी मां अंजू सिंह राजपूत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बताया कि महिला करीब डेढ़ घंटे ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 10:56:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 10:56:33 PM (IST)
इटारसी स्टेशन पर मां ने 8 साल की बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, AI generated imageHighLights
- इटारसी स्टेशन: मां ने ही मासूम बेटी को तमिलनाडु एक्सप्रेस के आगे धकेला
- कृषि विभाग की क्लर्क है आरोपित महिला, पति की मौत के बाद से थी परेशान
- बच्ची की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से भोपाल के निजी अस्पताल में रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात आठ वर्षीय बच्ची युविका राजपूत तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी मां अंजू सिंह राजपूत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बताया कि महिला करीब डेढ़ घंटे से रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी। संभवत: उसने इस घटना के लिए तमिलनाडु एक्सप्रेस का चयन कर रखा था और प्लेटफार्म के खाली होने का इंतजार कर रही थी।
आरोपित महिला की पृष्ठभूमि और मानसिक स्थिति
आरोपित महिला अंजू मालाखेड़ी स्थित पिंक एवेन्यू कॉलोनी में रहती है। कुछ वर्षों पहले उसके सरकारी कर्मचारी पति का निधन हो गया था, जिसके बाद अनुकंपा पर महिला की नियुक्ति कृषि विभाग में क्लर्क पद पर हुई। स्वजन का कहना है कि पति की मौत के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती, इलाज भी चल रहा है। वहीं जीआरपी ने बताया कि बच्ची को धक्का देने के बाद भी आरोपित महिला वहीं खड़ी रही। सुरक्षाकर्मियों ने घायल बच्ची को ट्रैक से उठाया तो कहने लगी उसे क्यों बचा रहे हो, जाने दो।
बच्ची की हालत गंभीर: इलाज के लिए भोपाल रेफर
जिला अस्पताल के आईसीयू प्रभारी डॉ. संदीप साहू के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी, बुधवार सुबह स्वजन उसे भोपाल के निजी अस्पताल ले गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि बच्ची की मां ने ही उसे धक्का देकर ट्रैक पर गिराया था। तथ्यों के आधार पर बच्ची की मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया था कि बच्ची की मां ने ही उसे धक्का देकर ट्रैक पर गिराया था। तथ्यों के आधार पर बच्ची की मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है। - संजय चौकसे, थाना प्रभारी, जीआरपी, इटारसी