• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी के वार्ड 17 में विकास ठप, नपा पर लापरवाही का आरोप; 7 सितंबर से भूख हड़ताल करेंगी पार्षद मीना साहू

काम शुरू नहीं होने से नाराज पार्षद मीना सुरेश साहू ने एसडीएम को आवेदन देकर 7 सितंबर दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की अनुमति मांगी है।

By Arvind SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 04:21:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 04:21:14 PM (IST)
इटारसी के वार्ड 17 में विकास ठप, नपा पर लापरवाही का आरोप;  7 सितंबर से भूख हड़ताल करेंगी पार्षद मीना साहू
पार्षद मीना सुरेश साहू ने एसडीएम को आवेदन देकर 7 सितंबर दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की अनुमति मांगी है। नईदुनिया।

HighLights

  1. वार्ड 17 की पाइपलाइन जोड़ने का टेंडर पूरा होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ
  2. सड़क का वर्क ऑर्डर जारी हुआ, लेकिन निर्माण अब तक शुरू नहीं
  3. पार्षद मीना सुरेश साहू ने एसडीएम से भूख हड़ताल की अनुमति मांगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। वार्ड 17 में पानी की समस्या और सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज कांग्रेस पार्षद मीना सुरेश साहू ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की अनुमति के लिए एसडीएम नीलेश शर्मा को आवेदन दिया है।

आवेदन में बताया गया है कि वार्ड में 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे से लाल ग्राउंड स्थित शंकर मंदिर के पास भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

विकास कार्य अटकाने का आरोप

पार्षद ने आवेदन में कहा कि वार्ड 17 को नगर पालिका द्वारा सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। वार्डवासियों को सालभर टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए मेहराघाट की मुख्य लाइन से वार्ड की पाइपलाइन को जोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक पाइपलाइन का काम शुरू नहीं हुआ है।

वर्क ऑर्डर जारी, पर काम नहीं हुए

इसी तरह महावीर स्कूल से हरि संगत कॉलोनी तक सड़क निर्माण का वर्क ऑर्डर करीब छह माह पहले जारी हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है।

पार्षद के अनुसार दोनों कार्यों को लेकर नगर पालिका को पूर्व में आवेदन देकर 31 अगस्त तक काम शुरू कराने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें- पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के लिए खुशखबरी: MP की हर पंचायत में खुलेगा 'शिक्षा घर',10वीं-12वीं कराएगा ओपन बोर्ड

7 सितंबर से भूख हड़ताल

आवेदन में कहा गया है कि निर्धारित समय तक दोनों कार्य शुरू नहीं होने पर पार्षद प्रतिनिधि के रूप में उनके बेटे अभिषेक साहू द्वारा भूख हड़ताल किए जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। अब 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू होगी।

पार्षद ने एसडीओ से भूख हड़ताल की अनुमति प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और वार्ड में विकास कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा।