• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी में रेलवे नेताओं की AI से बनाईं अश्लील तस्वीरें; निष्पक्ष जांच की मांग कर बोले- 'विरोधी संगठनों ने रची साजिश'

रेलवे कर्मचारी नेताओं सौरभ गुप्ता और दुर्गेश मौर्य ने आरोप लगाया कि एआई की मदद से उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर उनकी और संगठन की छवि खराब करने की कोशि...और पढ़ें

By Arvind SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 03:16:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 03:16:23 PM (IST)
इटारसी में रेलवे नेताओं की AI से बनाईं अश्लील तस्वीरें; निष्पक्ष जांच की मांग कर बोले- 'विरोधी संगठनों ने रची साजिश'
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. AI से फर्जी तस्वीरों का आरोप लगाया
  2. संगठन की छवि खराब करने की कोशिश
  3. मानहानि और मानसिक क्षति का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ, मुख्य शाखा के सहसचिव सौरभ गुप्ता एवं ईटीएल विभाग के युवा पदाधिकारी दुर्गेश मौर्य ने कथित रूप से एआई के माध्यम से उनकी अश्लील तस्वीरें बनाकर कुछ जगह प्रकाशित किए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

छवि बिगाड़ने का प्रयास

दोनों पदाधिकारियों ने वायरल फोटो का खंडन करते हुए कहा कि उनकी और संगठन की छवि धूमिल करने की साजिश की गई है। कथित एआई से तैयार आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर सौरभ गुप्ता का कहना है कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, लोकप्रियता और विश्वसनीयता से द्वेष रखने वाले कुछ लोगों ने विरोधी संगठनों के साथ मिलकर उनकी छबि खराब करने के उद्देश्य से यह कृत्य कराया है।


यह भी पढ़ें- बेंगलुरु की टीचर से 24 करोड़ की साइबर ठगी का एमपी कनेक्शन, ग्वालियर में सोना खरीदकर खपाया पैसा, अब FIR दर्ज

जारी करेंगे नोटिस

उन्होंने कहा कि यदि संगठनात्मक कार्यों के दौरान उनसे कोई त्रुटि हुई हो तो संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दी गई किसी भी कार्रवाई को स्वीकार करेंगे, लेकिन झूठे और आपत्तिजनक तरीके से उनकी प्रतिष्ठा खराब करने का प्रयास किया गया है। इसे लेकर उन्होंने नोटिस जारी करने की बात की है।

दुर्गेश मौर्य ने कहा कि इस घटना से उन्हें सामाजिक और मानसिक क्षति पहुंची है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटनाक्रम से उन्हें रेलवे में सहकर्मियों के बीच भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।