• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी में जंगल से रिहायशी इलाके में घुसा पागल सियार, महिला का मुंह नोचा बच्चों समेत दर्जन भर लोगों को काटा

सोमवार रात करीब दस बजे के आसपास ग्राम पंचायत मेहरागांव से सटे नाला मोहल्ला, भगत सिंह नगर इलाके में घुस आए एक पागल सियार के हमले से पूरे इलाके में अफरा...और पढ़ें

By Arvind SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 08:53:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 08:56:53 PM (IST)
इटारसी में जंगल से रिहायशी इलाके में घुसा पागल सियार, महिला का मुंह नोचा बच्चों समेत दर्जन भर लोगों को काटा
प्रतीकात्मक फोटो एआई से बनाई गई है।

HighLights

  1. चिकित्सकों ने महिला के मुंह पर करीब 10 टांके लगाए
  2. सियार ने लोगों को एक-एक कर काटना शुरु कर दिया
  3. 10 वर्षीय बच्चे के अलावा कई लोग बुरी तरह घायल

नवदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। सोमवार रात करीब दस बजे के आसपास ग्राम पंचायत मेहरागांव से सटे नाला मोहल्ला, भगत सिंह नगर इलाके में घुस आए एक पागल सियार के हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पागल सियार ने सड़क से गुजर रहे करीब एक दर्जन लोगों को बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया।

सियार के हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हमले का शिकार हुई 55 वर्षीय महिला कौशल्या बाई प्रजापति इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं, सियार ने उनके चेहरे और जबड़े को बुरी तरह नोंच डाला।


मुंह पर करीब 10 टांके लगाए गए

गंभीर हालत में कौशल्या प्रजापति को सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने महिला के मुंह पर करीब 10 टांके लगाए। कौशल्या बाई के अलावा भी यहां के करीब एक दर्जन लोगों को पागल सियार ने काटा है। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। बाद में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लाठियां से पीट-पीट कर सियार को मार डाला, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

सियार ने लोगों को एक-एक कर काटना शुरु कर दिया

स्थानीय लोगों के अनुसार भगत सिंह नगर में सोमवार रात करीब 10 बजे एक पागल सियार रिहायशी इलाके में घुस आया, सियार ने लोगों को एक-एक कर काटना शुरु कर दिया जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सियार ने रास्ते में कई महिलाओं, बच्चों और राहगीरों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

10 वर्षीय बच्चे के अलावा कई लोग बुरी तरह घायल

यहां रहने वाले शकील अहमद, महेंद्र साहू, अभय प्रजापति, संजय प्रजापति, सिमरन मौर्य समेत एक 10 वर्षीय बच्चे के अलावा कई लोग हमले में बुरी तरह घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में घायलों का उपचार करने वाले डॉ. विकास जैतपुरिया ने बताया कि महिला कौशल्या बाई को टांके लगाए गए हैं, बाकी अन्य लोगों को भी सियार ने हाथ पैर में काटा है।

उपचार के अलावा रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे

संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्राथमिक उपचार के अलावा रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, उसके पास मेहरागांव पंचायत का इलाका, और जंगल स्थित है। आशंका जताई जा रही है कि सियार वहीं से भटककर आया था, वह पहले से संक्रमित था।

घायलों को सहायता राशि दिलाने का प्रयास

लोगों ने वन विभाग को भी सूचना दी थी, लेकिन इसके पहले ही सियार को मार दिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि घायलों की जानकारी ली गई है। नियमानुसार घायलों को सहायता राशि दिलाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- दूषित पानी पर एमपी सरकार का बड़ा फैसला: अब हर बोरिंग, कुएं और तालाब का बनेगा हेल्थ रिपोर्ट कार्ड