सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस की एसी कोच में कॉकरोचों का आतंक, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
इटारसी में सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी कोच में कॉकरोच मिलने पर यात्रियों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। रेलवे कर्मचारियों ने सफाई और दवा का छिड़का...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 02:39:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 02:39:42 PM (IST)
ट्रेन की एसी कोच में कॉकरोचों का आतंक। (नईदुनिया)HighLights
- एसी कोच में बड़ी संख्या में कॉकरोच मिलने से हंगामा हुआ।
- यात्रियों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को प्लेटफार्म पर रोका।
- शिकायत मिलते ही रेलवे और आरपीएफ कर्मचारी मौके पहुंचे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी: गुरुवार रात सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी कोच में बड़ी संख्या में घूम रहे कॉकरोच मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
यात्रियों ने रेलवे की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ट्रेन की चैन पुलिंग कर दी। शिकायत के बाद रेलवे और आरपीएफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कोच में दवा का छिड़काव कर सफाई कराई गई। यात्रियों के संतुष्ट होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
चैन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
- जानकारी के अनुसार 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रात करीब 10 बजे इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर पहुंची थी। ट्रेन को आगे बढ़ने का सिग्नल मिलने के बाद जैसे ही ट्रेन चलने लगी, तभी बी-1 कोच के यात्रियों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
यात्रियों का कहना था कि कोच में बड़ी संख्या में कॉकरोच घूम रहे हैं। एसी कोच में सफर करने के लिए अतिरिक्त किराया देने के बावजूद इस तरह की स्थिति यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही थी। कर्मचारियों ने किया दवा का छिड़काव
यात्रियों के हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ का स्टाफ मौके पर पहुंचा। यात्रियों की शिकायत सुनने के बाद ड्यूटी पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को बी-1 कोच में भेजा गया। कर्मचारियों ने कोच की सफाई करने के साथ ही कॉकरोच के नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव किया।
यात्रियों के संतुष्ट होने पर रवाना हुई ट्रेन
- सफाई और दवा छिड़काव के दौरान ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। यात्रियों ने रेलवे से कोच की सफाई व्यवस्था बेहतर करने की मांग की। यात्रियों के संतुष्ट होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान आरपीएफ स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।