• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी के पास पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में हुआ शॉर्ट सर्किट, पैनल के धुएं से मची अफरा-तफरी; 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पेंचवैली एक्सप्रेस के बी-2 एसी कोच में तड़के शॉर्ट सर्किट से धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

By Arvind SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 07:56:44 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 10:22:44 AM (IST)
इटारसी के पास पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में हुआ शॉर्ट सर्किट, पैनल के धुएं से मची अफरा-तफरी; 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
पेंचवैली एक्सप्रेस के बी-2 एसी कोच में तड़के शॉर्ट सर्किट से धुआं फैल गया। नईदुनिया।

HighLights

  1. ट्रेन के एसी पैनल में शॉर्ट सर्किट
  2. 72 यात्रियों की सुरक्षित निकासी
  3. रेलवे टीम ने शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। बुधवार तड़के चार बजे नैनपुर से इंदौर जा रही 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस के बी-2 एसी कोच में आग लग गई। कोच के एसी पैनल से धुंआ उठने से पूरे कोच में अफरा तफरी मच गई। हादसा इटारसी से करीब 40 किमी दूर पोला पत्थर स्टेशन के पास हुआ।

पैनल से धुआं उठने के बाद कोच में हड़कंप मच गया। इस कोच में सवार करीब 72 यात्रियों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे को तत्काल सुरक्षित बाहर उतारा गया। संयोग से हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। कोच के पैनल पूरी तरह जल गए हैं।


धुंआ फैलने से यात्रियों का घुटने लगा दम

बताया गया है कि ट्रेन इटारसी होकर रोजाना की तरह भोपाल आ रही थी। बी-2 कोच पूरी तरह भरा हुआ था, सुबह का वक्त होने से अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे।

अचानक कोच में धुआं फैलने लगा, जिससे यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। घुटन महसूस होने पर यात्रियों में चीख पुकार मची, इसके बाद सारे यात्री बचने के लिए इधर से उधर भागने लगे।

चेन खींचकर रोकी ट्रेन

यात्रियों ने बताया कि एसी पैनल से धुआं निकला, इसके बाद चिंगारी उठने लगी। कोच में लगा फायर अलार्म बजने लगा। लाइट बार-बार बंद और चालू होने लगीं। घबराए यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को रुकवाया। कोच का एक दरवाजा बंद हो गया था। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल दूसरे दरवाजे से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अचानक मची अफरा-तफरी में कई यात्री अपना सामान कोच में ही छोड़कर बाहर आ गए। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक जंगल में ट्रेन खड़ी रही। मौके पर पहुंचे ट्रेन मैनेजर, मैकेनिक और स्टाफ ने तकनीकी जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने की अनुमति दी, इसके बाद ट्रेन को इटारसी तक लाया गया।

यहां प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन को लिया गया, इसके बाद सिक कोच को हटाया गया। इस कवायद में ट्रेन करीब डेढ़ घंटा यहां खड़ी रही। सवा आठ बजे के बाद उसे भोपाल के लिए छोड़ा गया।

72 यात्रियों को किया शिफ्ट

कोच में सवार करीब 72 यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया है। यात्रियों ने बताया कि पोला पत्थर स्टेशन पहुंचने से पहले अचानक कोच में धुआं भरने लगा। कुछ ही देर में फायर अलार्म बजने लगा, जिसे सुनकर नींद में डूबे यात्री जागकर इधर उधर भागने लगे।

रेलवे ने घटना की जांच के लिए समिति बनाने की बात कही है। जांच दल सिक कोच की जांच करेगा, जिससे आग के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात... रेलवे चलाएगा CSMT-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जबलपुर, कटनी और सतना में रहेगा ठहराव

सिक कोच की जांच होगी

ट्रेन के इंजन से सांतवें कोच क्रमांक 996195 डब्ल्यूआर में आग लगी थी। हादसे की वजह से 01666 रानी कमलापति स्पेशल का प्लेटफार्म बदला गया।

घटना के बाद इटारसी नागपुर रेलखंड पर यातायात सामान्य हो गया है। सुबह घटना की वजह से समता एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोका गया था।