जबलपुर में नेहरू नगर में घर पर फेंके गए सुअरमार बम, धमाके की तेज आवाज से लोग घबराए
क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंसानों ने फिर साबित किया कि मामूली विवादों को भी छोटे-मोटे युद्ध अभ्यास में बदलना उनकी पुरानी आदत है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 11 May 2026 09:04:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 09:27:19 AM (IST)
सूचना मिलने पर केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सौजन्य सोशल मीडियाHighLights
- केंट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में देर रात में दहशत
- तीन बदमाशों ने एक घर को निशाना बना
- घटना में एक बम दीवार से टकराकर फट गया
नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। केंट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब तीन बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सुअरमार बम फेंक दिए। घटना में एक बम दीवार से टकराकर फट गया, जबकि दूसरा बम नहीं फटा।
छोटे-मोटे युद्ध अभ्यास में बदलना पुरानी आदत
धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग घबरा गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंसानों ने फिर साबित किया कि मामूली विवादों को भी छोटे-मोटे युद्ध अभ्यास में बदलना उनकी पुरानी आदत है।
कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था
पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर निवासी मारिमा स्वामी (36) अपने परिवार के साथ घर में थीं। उनके घर के सामने उनकी मां दुर्गा स्वामी का मकान है। बताया जा रहा है कि मारिमा के बेटे देव स्वामी का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था।
एक के बाद एक दो सुअरमार बम फेंके
शनिवार देर रात मारिमा और देव घर में सो रहे थे। इसी दौरान आशीष फ्रांसिस, गणेश गौड़ और प्रवीण कोष्टा उर्फ सोनू वहां पहुंचे और दुर्गा स्वामी के घर की ओर एक के बाद एक दो सुअरमार बम फेंके।
तीनों आरोपियों को मौके से भागते हुए देखा
इनमें से एक बम दीवार से टकराकर फट गया, जबकि दूसरा निष्क्रिय रह गया। धमाके की आवाज सुनकर मारिमा और देव बाहर निकले, तब उन्होंने तीनों आरोपियों को मौके से भागते हुए देखा।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
सूचना मिलने पर केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसे के लिए जांच कमेटी गठित, रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी करेंगे अध्यक्षता, 3 महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट