
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । बंगाल की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में झाल मुड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन मालवीय चौक में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।
जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस अनूठे आयोजन का आनंद लिया। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल स्वाद का अनुभव कराते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव का भी संदेश देते हैं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों में बंगाल, असम एवं पुड्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के महानगर भाजपा कार्यालय रानीताल में सादगीपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी व्यक्त कर बंगाल की जनता सहित पूरे देश की जनता को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर झालमुड़ी का वितरण भी कार्यकर्ताओं के बीच किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा तीन राज्यों में ऐतिहासिक विजयश्री मिली है। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां ममता के शासन में राज्य की स्थिति भयावह थी।
इस दौरान भाजपा कार्यालय में बरगी में हुई दुर्घटना में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन आदि उपस्थित थे।
कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ एवं संपूर्ण ब्राह्मण मंच ने बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई प्रेषित कर सनातन संस्कृति की जीत बताया है।वसुधैव कुटुंबकम हिंदू संस्कृति और एकता का संपूर्ण विश्व को परिचय दिया।
यह सनातन संस्कृति, 16 संस्कारों व यह मानवता की जीत है। संघ ने चुनाव आयोग को भी निष्पक्ष चुनाव के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर धनंजय बाजपेई, विजय गुप्ता, रावेंद्र तिवारी, यशवंत मिश्रा उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- बंगाल समेत तीन राज्यों में खिला कमल, जीत पर जबलपुर में सिंदूर खेला, मनाया जश्न