विराज को खिलौनों से था प्यार, अब यादें ही बाकी, बरगी डैम हादसे में मां-बेटे दोनों की मौत
कोतवाली निवासी प्रकाश सोनी परिवार का गम और बढ़ गया जब बरगी डैम क्रूज हादसे के दो दिन बाद शनिवार की शाम खबर आई कि 5 साल के विराज की पार्थिव देह गोताखोर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 02 May 2026 08:28:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 08:39:20 PM (IST)
हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य में जुटे जवान।HighLights
- क्रूज हादसे मां के बाद 5 साल के विराज की भी मिली लाश
- खिलौनों से खेलने की उम्र में काल के गाल में समाया मासूम
- प्रकाश सोनी ने सुनाई 5 साल के विराज की यादों की दास्तां
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कोतवाली निवासी प्रकाश सोनी परिवार का गम और बढ़ गया जब बरगी डैम क्रूज हादसे के दो दिन बाद शनिवार की शाम खबर आई कि पांच साल के विराज की पार्थिव देह गोताखोरों ने खोज ली है। आनन-फानन में बिना देरी किए परिवार के सदस्य व पास-पड़ोसी बरगी डैम को रवाना हो गए। बाद में विराज की देह को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
मासूम विराज की यादें और अधूरा सपना
इस बीच मामा प्रकाश सोनी ने नईदुनिया से बातचीत में बताया कि मेरे पांच साल के भांजे को खिलौनों से बहुत प्यार था। खिलौना बाइक से लेकर टॉय ट्रेन तक सबकुछ उसके पास थी। बेहद प्रतिभाशाली विराज का उन्होंने हाल ही में क्राइस्ट चर्च स्कूल में नर्सरी में एडमिशन कराया था। यह कहते हुए मामा प्रकाश की आंखें छलक उठीं।