• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी, जबलपुर में आज से बढ़े किराए पर दौड़ेंगी बसें

शुक्रवार से ही संशोधित किराया लागू कर दिया जाएगा। बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने शहर और आसपास के सभी रूटों के अनुसार नई किराया सूची तैयार कर ली है। परिवहन विभा...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 10:47:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 10:47:47 AM (IST)
बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी, जबलपुर में आज से बढ़े किराए पर दौड़ेंगी बसें
सवारी बसों का किराया होगा महंगा आइएसबीटी।नईदुनिया

HighLights

  1. आज रात 12 बजे से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन बस हड़ताल स्थगित
  2. सोमवार से बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन गुरुवार को बैठक में निर्णय लिया
  3. अब यात्रियों से नई किराया सूची के अनुसार ही किराया वसूला जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। परिवहन विभाग की ओर से बस किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी होने के बाद जबलपुर में शुक्रवार (7 अगस्त) की सुबह से नई किराया दरें लागू हो जाएंगी। पहले बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने सोमवार से किराया बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन गुरुवार को हुई।

आसपास के अन्य मार्गों पर यात्रा महंगी हो जाएगी

प्रति किलोमीटर किराया 1.25 रुपये के स्थान पर दो रुपये होगा। डीलक्स, एसी और अन्य लग्जरी बसों के लिए अलग किराया निर्धारित किया गया है।नई दरें लागू होने के बाद जबलपुर से पनागर, भेड़ाघाट, बरगी, मझौली, कुंडम, सिहोरा, मनेरी, बरेला, कटंगी और आसपास के अन्य मार्गों पर यात्रा महंगी हो जाएगी।


किराए में 20 से 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी

अधिकांश रूटों पर किराए में 20 से 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। बस संचालकों का कहना है कि बढ़ी हुई डीजल कीमतों और संचालन लागत को देखते हुए संशोधित किराया लागू करना आवश्यक हो गया था। अब यात्रियों से नई किराया सूची के अनुसार ही किराया वसूला जाएगा।

बस ऑपरेटर एसोसिएशन के संजय शर्मा ने बताया कि सभी रूटों की दूरी के आधार पर किराया सूची तैयार कर ली गई है। शुक्रवार सुबह से सभी बसों में संशोधित किराया लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सामान्य बसों में पहले पांच किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया सात रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।

टली प्रदेशव्यापी बस हड़ताल

मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन ने 7 अगस्त की रात 12 बजे से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन बस हड़ताल स्थगित कर दी है। एसोसिएशन ने बताया कि 55 जिलों के बस संचालकों की बैठक के बाद सात सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा गया था। मांगों के निराकरण के लिए पिछले पांच दिनों में परिवहन मंत्री के साथ चार दौर की चर्चा हुई।

गुरुवार शाम सभी सात सूत्रीय मांगों पर सहमति बन गई

एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार शाम सभी सात सूत्रीय मांगों पर सहमति बन गई, जिसके बाद प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। इसके चलते शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का संचालन पूर्व की तरह सामान्य रूप से जारी रहेगा और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मांगों के निराकरण पर मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के प्रति आभार

मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन ने मांगों के निराकरण पर मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने कहा कि सरकार द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। अब प्रदेश की सभी निजी बसें पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें- मनचलों पर शिकंजा, छात्राओं से कहा-छेड़छाड़ होने पर बेझिझक जबलपुर पुलिस को दें सूचना