• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

एक क्लिक पर खरीद सकेंगे गोंडी पेंटिंग, मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, अमेजान के कारीगर कार्यक्रम से जुड़ी आदिवासी डिंडौरी की कला

जनजातीय कला, संस्कृति व कलाकारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में डिंडौरी जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 07:20:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 07:20:54 AM (IST)
  • Join करें
एक क्लिक पर खरीद सकेंगे गोंडी पेंटिंग, मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, अमेजान के कारीगर कार्यक्रम से जुड़ी आदिवासी डिंडौरी की कला
गोंडी चित्रकला को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की नई पहल। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. गोंडी चित्रकला को मिला डिजिटल बाजार का नया मंच
  2. डिंडौरी से वैश्विक पहचान की ओर बढ़े कलाकार
  3. कलेक्ट्रेट आडीटोरियम में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में गोंडी चित्रकला कलाकारों के लिए ई-कॉमर्स मंच के शुभारंभ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जनपद करंजिया अंतर्गत ग्राम पाटनगढ़ की विश्व प्रसिद्ध गोंडी चित्रकला को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की नई पहल की गई।

गोंडी चित्रकला आधारित उत्पादों के लिए ई-कॉमर्स मंच का शुभारंभ

पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री राधा सिंह द्वारा वर्चुअल रिमोट का बटन दवाकर गोंडी चित्रकला आधारित उत्पादों के लिए ई-कॉमर्स मंच का शुभारंभ किया गया।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

इस अवसर पर आजीविका ग्राम संगठन पाटनगढ़ और डॉट्स एंड डैशेज संस्था के मध्य गोंडी चित्रकला संवर्धन, कलाकार आजीविका उन्नयन और विपणन सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया।

naidunia_image

अमेज़न कारीगर टीम के प्रतिनिधि भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े

पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अमेज़न कारीगर टीम के प्रतिनिधि भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गोंडी कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


naidunia_image

संस्कृति, प्रकृति और लोकजीवन की झलक देखने को मिली

कलाकार चम्पी श्याम, आसमा तेकाम सहित अन्य चित्रकारों ने कैनवास, पेपर शीट, टी शर्ट, शर्ट, साड़ी, दुपट्टा, रूमाल, डायरी और अन्य उत्पादों पर उकेरी गई गोंडी कला की लगभग 30 कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, प्रकृति और लोकजीवन की झलक देखने को मिली।

naidunia_image

स्‍थानीय कला की महत्वपूर्ण भूमिका

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में स्थानीय कला की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पाटनगढ़ की गोंडी चित्रकला को ई-कॉमर्स मंच से जोड़ना कलाकारों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

ग्रामीण महिलाओं व कलाकारों का आर्थिक सशक्तीकरण

मंत्री राधा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्व सहायता समूहों, ग्रामीण महिलाओं व कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गोंडी चित्रकला आधारित उत्पादों का डिजिटल विपणन कलाकारों की आय वृद्धि व सांस्कृतिक संरक्षण दोनों में सहायक सिद्ध होगा।

पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर है गोंडी चित्रकला

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि पाटनगढ़ की गोंडी चित्रकला केवल डिंडौरी जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स मंच के शुभारंभ से स्थानीय कलाकारों को अपनी कलाकृतियों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध होगा। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और कलाकारों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

157 परिवार प्रत्यक्ष रूप से चित्रकला से जुड़े हैं

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि पाटनगढ़ की कला केवल चित्र नहीं, बल्कि गोंड समुदाय की संस्कृति, इतिहास, प्रकृति और जीवन दर्शन की जीवंत अभिव्यक्ति है। करंजिया विकासखंड का पाटनगढ़ ग्राम देश और दुनिया में गोंडी चित्रकला के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित है, जहां 157 परिवार प्रत्यक्ष रूप से चित्रकला गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

कला संरक्षण और बाजार विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि ई-कॉमर्स मंच का शुभारंभ गोंडी कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण, कला संरक्षण और बाजार विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने कहा कि यह पहल कलाकारों की आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, पारंपरिक कला संरक्षण के साथ ग्रामीण उद्यमिता विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

कलाकारों की आय में हुई वृद्धि

कार्यक्रम में गोंडी कलाकार सुषमा श्याम और सुनील श्याम ने गोंडी चित्रकला की परंपरा व महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉट्स एंड डैशेज संस्था के प्रतिनिधि पार्थ पाठक ने ई-कॉमर्स मंच की कार्यप्रणाली व विपणन रणनीति की जानकारी दी।

60 हजार से 2.70 लाख रुपये तक पहुंच गई

कार्यक्रम में बताया गया कि डॉट्स एंड डैशेज संस्था के सहयोग से पाटनगढ़ के कलाकार परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां पहले एक परिवार की औसत वार्षिक आय 35 से 40 हजार रुपये थी, वहीं अब यह बढ़कर 60 हजार से 2.70 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाएगा

बाजार विस्तार और ऑनलाइन बिक्री के माध्यम से आने वाले समय में कलाकारों की आय में और अधिक वृद्धि की संभावना जताई गई। नई व्यवस्था के तहत गोंडी चित्रकला आधारित उत्पादों को अमेजन कारीगर सहित विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाएगा। इससे पाटनगढ़ की कला को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने और कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

समस्त अधिकारी कर्मचारी और पाटनगढ के कलाकार उपस्थित रहे

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जनपद अध्यक्ष करंजिया, राजू सिंह उद्दे, जिला सदस्य हीरा रूदेश परस्ते, पूर्व जिला अध्यक्ष, नरेन्द्र राजपूत, सुधीरदत्त तिवारी, आशीष वैश्य, आकाश नामदेव, जय सिंह मरावी, हरिहर पाराशर, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत पंकज जैन, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पांडेय, जनपद सीईओ डिंडौरी पंकज देवड़ा, रामजीवन वर्मा, जेठूलाल पट्टा, राजेश पांडेय सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी और पाटनगढ के कलाकार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- चोरी की नीयत से घर में घुसा था दोस्त का बेटा, पहचान लेने पर कर दी महिला की हत्या, टूटी चप्पल और CCTV से खुला राज