• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा, थप्पड़ मारे, बेटे की हैवानियत कैमरे में कैद; मामला दर्ज

जबलपुर के रांझी में 75 वर्षीय महिला से बेटे द्वारा मारपीट और सड़क पर घसीटने का वीडियो प्रसारित हुआ। पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

By Deepankar RoyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 08:40:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 08:45:44 AM (IST)
जबलपुर में 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा, थप्पड़ मारे, बेटे की हैवानियत कैमरे में कैद; मामला दर्ज
जबलपुर में 75 साल की मां को बेटे ने पीटा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 75 वर्षीय महिला से बेटे द्वारा मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ।
  2. आरोपी पर नशे में मां से मारपीट करने आरोप।
  3. पड़ोसियों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रांझी के अशोक विहार कालोनी में शनिवार को एक बेटे द्वारा अपनी 75 वर्षीय मां के साथ मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति वृद्ध महिला के साथ मारपीट करते और उसे सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति महिला का पुत्र राजू विश्वकर्मा है।

ये है पूरा मामला

  • पड़ोसियों के अनुसार, राजू अक्सर नशे की हालत में अपनी मां के साथ मारपीट करता है। शनिवार को भी उसने कथित तौर पर मां के साथ मारपीट की और उन्हें घसीटते हुए सड़क तक ले आया।
  • पड़ोसियों ने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें जान से मारने की बात कहकर धमकाता था।
  • आरोप है कि पूर्व में भी मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी की हो रही तलाश

सोशल मीडिया पर वीडियो को देखने के बाद रांझी पुलिस राजू विश्वकर्मा के घर पहुंची। उसके घर पर ताला लगा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों के घर पर रहने का कोई निश्चित समय नहीं है। उनके बारे में अन्य जानकारियां ली जा रही है। राजू की तलाश भी की जा रही है।


यह भी पढ़ें- ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर अभद्रता और वाहन से चाबी निकालना गलत: MP हाईकोर्ट की जबलपुर पुलिस को फटकार