
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया, जबलपुर। निजी स्कूल के सीनियर छात्रों ने दो जूनियर छात्रों को बातचीत के बहाने बुलाकर बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित छात्र हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, लेकिन सीनियर छात्रों ने उनकी एक न सुनी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीनियर छात्रों दबाव बना रहे थे। जब जूनियर छात्रों ने बात नहीं मानी तो उन्हें पहाड़ी पर बुलाया। वहां, उन्होंने मिलकर दोनों छात्रों को नंगा करके बेल्ट से पीटा और बाल पकड़कर घसीटा। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
घमापुर टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित छात्र ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। आरोपियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
दमोह जिले के निवासी कुछ युवक गुरुवार को बगदारी फाॅल घूमने पहुंचे थे। वे अपने कपड़े तट पर रखकर फाल में स्नान करने लगे। स्नान के बाद लौटने पर वहां मिले दोनों बालकों पर उनके तट पर रखे कपड़ों से रुपये चुराने का आरोप लगाया।
बालकों ने रुपये चुराने के आरोप से इनकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने तलाशी के नाम पर दोनों बालक को निवस्त्र कराया। घटना का वीडियो भी बनाया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पाटन पुलिस वीडियो की जांच करने के साथ ही दोनों युवकों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में चाय पीने उतरे और छूटी ट्रेन, यात्री लापता; महानगरी साढ़े छह तो पाटलीपुत्र साढ़े पांच घंटे लेट