• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कौरव बोले- अपने घर लौटने जैसा रहा अनुभव, बार से रिश्ता जीवनभर रहेगा

वर्ष 2021 में वे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने और 2022 में उनका स्थानांतरण दिल्ली हाई कोर्ट में हुआ।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 01:15:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 01:15:21 PM (IST)
  • Join करें
न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कौरव बोले- अपने घर लौटने जैसा रहा अनुभव, बार से रिश्ता जीवनभर रहेगा
न्यायमूर्ति पुरूषेंद्र कौरव का स्वागत करते हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अग्रवाल और सचिव निखिल तिवारी। सौजन्‍य बार एसोसियेशन

HighLights

  1. बिताए गए वर्षों की यादें उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं
  2. हाई कोर्ट परिसर और जबलपुर बार से आत्मीय संबंध
  3. बार एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने कहा है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट परिसर और जबलपुर बार से उनका संबंध केवल पेशेवर नहीं, बल्कि आत्मीय और भावनात्मक है। यहां बिताए गए वर्षों की यादें उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और अधिवक्ताओं से बना यह रिश्ता जीवनभर कायम रहेगा।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में जस्टिस कौरव ने कहा कि वे हाई कोर्ट बार को अपना घर मानते हैं।

इसी बार के सक्रिय सदस्य रहे

उन्होंने बताया कि न्यायाधीश बनने से पहले वे इसी बार के सक्रिय सदस्य रहे और यहीं से उनके सार्वजनिक जीवन व कानूनी करियर को नई दिशा मिली। यहां के वकीलों के प्रति उनके मन में विशेष सम्मान और स्नेह है, इसलिए वे बिना पूर्व सूचना अपने पुराने साथियों से मिलने पहुंच गए।


सिल्वर जुबली हाल में आयोजित हुआ समारोह

हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार के सचिव अधिवक्ता निखिल तिवारी ने बताया कि सिल्वर जुबली हाल में आयोजित समारोह में बार के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनका सम्मान किया।

एडवोकेट्स बार में अधिवक्ताओं से मुलाकात

बार एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इससे पहले जस्टिस कौरव ने हाई कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा एडवोकेट्स बार में अधिवक्ताओं से मुलाकात की।

वर्ष 2001 में जबलपुर से वकालत शुरू की थी

वर्ष 2001 में जबलपुर से वकालत शुरू करने वाले जस्टिस कौरव उप महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता और महाधिवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

यह भी पढ़ें- MP High Court जबलपुर में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई आज, भोपाल कोर्ट का रिकार्ड पेश होगा