जबलपुर में 24 घंटे के दौरान धूप के बीच छा सकते हैं हल्के बादल, अभी बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान फिर 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। अभी मौसम शुष्क हाेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:42:55 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 09:42:55 AM (IST)
HighLights
- 48 घंटे बाद तापमान में उछाल
- जिलों में बूंदबांदी की संभावना
- उमस भरी गर्मी करेगी बेहाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गत रात हुई छिटपुट वर्षा के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। उमस भरी गर्मी पसीना छुड़ाती रही। शाम को जरूर नम हवा से गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम शुष्क हाेगा
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान मौसम इसी तरह बना रहेगा। धूप के बीच हल्के बादल छा सकते हैं। आस-पास के जिलों में बूंदबांदी की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क हाेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
शुष्क हो रहा मौसम
बहरहाल मौसम शुष्क हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली गतिविधियां अब कमजोर पड़ रही है। जिसके कारण आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
अधिकतम तापमान एक डिग्री कम
शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री उछलकर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।