• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में आज हल्की बारिश की संभावना, जानें संभाग के जिलों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो दक्षिण पश्चिमी मानसून 25 जून तक जबलपुर में प्रवेश कर सकता है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 12:10:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 12:10:21 PM (IST)
  • Join करें
जबलपुर में आज हल्की बारिश की संभावना, जानें संभाग के जिलों में मौसम का हाल
रिमझिम फुहार के बीच सड़क से गुजरते वाहन चालक। नईदुनिया

HighLights

  1. बारिश करने वाली मौसम प्रणालियां सक्रिय
  2. हवा में नमी से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत
  3. इंदिरा मार्केट तरफ सड़कें सूखी रहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मानसून के पहले मौसम में बदलाव की बयार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में बारिश करने वाली मौसम प्रणालियां सक्रिय है। सोमवार को भी जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

अधारताल, शोभापुर, कैंट के कुछ हिस्से में हल्की बारिश

रविवार को सुबह धूप की तपन लोगाे को पसीना छुड़ाती रही। हालांकि बारिश खंड-खंड हुई। मसलन अधारताल, शोभापुर, कैंट के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हुई वहीं इंदिरा मार्केट तरफ सड़कें सूखी रहीं।

मौसम का ये रूप देख लोग हैरान रहे

दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम का ये रूप देख लोग हैरान रहे। हालांकि कहीं-कहीं हुई हल्की बारिश से हवा में नमी से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेेेग। इधर मौसम में आ रहे बदलाव से तापमान भी घट-बढ़ रहा है।


तापमान में दो डिग्री की गिरावट

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिमी मानसून 25 जून तक जबलपुर में प्रवेश कर सकता है।

मौसम का पूर्वानुमान- धूप-बादल के बीच बौछारें पड़ने की संभावना

सूर्योदय- 5: 26

सूर्यास्त- 6: 59

तापमान

अधिकतम - 38.0

न्यूनतम - 29.0

आर्दता-56

-58

मौसम का पूर्वानुमान- धूप-बादल के बीच बौछारें पड़ने की संभावना

जबलपुर

दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम

22 जून- 40.0 - 29.0

23 जून- 40.0 - 24.0

कटनी

22 जून- 39.0 - 30.0

23 जून- 40.0 - 30.0

मंडला

22 जून- 41.0 - 27.0

23 जून- 41.0 - 27.0

यह भी पढ़ें- फाल सीलिंग चूहों का घर, अस्पताल में अब नहीं होगा उपयोग, जबलपुर में जिला अस्पताल विक्टोरिया के नए भवन से शुरुआत