• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

MP में पंचायत विभाग के बाबू के ठिकानों पर छापे में मिली इनकम से 543% ज्यादा संपत्ति

इसके बाद शनिवार को उसके निवास और फार्म हाउस समेत अन्य ठिकानों पर छापा मारा गया।फिलहाल दोनों टीमों द्वारा दस्तावेज, संपत्ति और अन्य रिकार्ड खंगाले जा र...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 01:15:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 02:18:48 PM (IST)
MP में पंचायत विभाग के बाबू के ठिकानों पर छापे में मिली इनकम से 543% ज्यादा संपत्ति
पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-टू सुभाष शर्मा के जबलपुर स्थित आवास पर कार्रवाई के दौरान सन्‍नाटा छाया। सौजन्‍य टीम

HighLights

  1. पंचायत विभाग के बाबू के घर भोर में पहुंची, जांच जारी
  2. आय से 543.19 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का दावा
  3. सिवनी में सहायक ग्रेड-टू के पद पर पदस्थ है सुभाष शर्मा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शनिवार सुबह पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-टू सुभाष शर्मा के जबलपुर स्थित आवास सहित सिवनी और जबलपुर में पांच ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई शुरू की।

संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति की जांच

कार्रवाई सुबह करीब 5.30 बजे शुरू हुई। लोकायुक्त टीम त्रिमूर्ति नगर में गोविंद स्वीट्स के सामने स्थित आरोपित के आवास के अलावा उसके फार्म हाउस और अन्य संपत्तियों से संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति की जांच कर रही है।


जबलपुर में राजीव गांधी वार्ड के आंबेडकर कालोनी का निवासी

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश तथा पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आरोपित सुभाष शर्मा पिता रवि शर्मा सिवनी में क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र में सहायक ग्रेड-टू के पद पर पदस्थ है और जबलपुर में राजीव गांधी वार्ड के आंबेडकर कालोनी का निवासी है।

शिकायत के बाद निरीक्षक जितेंद्र यादव ने उसका सत्यापन किया

लोकायुक्त संगठन को सुभाष शर्मा के आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद निरीक्षक जितेंद्र यादव ने उसका सत्यापन किया। सत्यापन में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)बी और 13(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

गोहलपुर में करीब 47.48 लाख रुपए मूल्य की जमीन मिलने का दावा

प्रारंभिक जांच में आरोपित और उसकी पत्नी शीला शर्मा के नाम पर कई कृषि भूमि, प्लाट, मकान और फार्म हाउस सामने आने की जानकारी दी गई है। जबलपुर में पाटन के लोहारी में करीब 1.11 करोड़, मुरगवां में करीब 25.91 लाख और गोहलपुर में करीब 47.48 लाख रुपए मूल्य की जमीन मिलने का दावा किया गया है।

4581 वर्गफुट भूमि की अनुमानित कीमत करीब 2.88 करोड़ रुपये

करमेता में 4581 वर्गफुट भूमि की अनुमानित कीमत करीब 2.88 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा आंबेडकर कालोनी में करीब 65 लाख रुपये का दो मंजिला मकान, पारस कालोनी में करीब 10 लाख रुपए का मकान और लोहारी में करीब 52 लाख रुपए का फार्म हाउस भी जांच में सामने आया है।

कुल आय की तुलना में उसका व्यय 543.19 प्रतिशत अनुपातहीन

लोकायुक्त के मुताबिक आरोपित की कुल आय की तुलना में उसका व्यय 543.19 प्रतिशत अनुपातहीन पाया गया है। कार्रवाई में डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिये, शशिकला मस्कुले तथा डीएसपी नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक उमा कुशवाह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर की रेत पर ब्रेक, खरीदार की तलाश में खनिज ठेकेदार; हत्या के बाद प्रशासन की सख्ती