समर वेकेशन स्पेशल... जबलपुर-सतना के यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई और पुणे से चलेंगी बिहार-यूपी के लिए ट्रेनें
रेलवे मुंबई-समस्तीपुर और पुणे-गाजीपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। दोनों ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर एवं सतना स्टेशन से होकर गुजरें ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 09:26:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 09:26:24 PM (IST)
समर वेकेशन स्पेशल ट्रेननईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे मुंबई-समस्तीपुर और पुणे-गाजीपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। दोनों ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर एवं सतना स्टेशन से होकर गुजरेंगी। एलटीटी-समस्तीपुर के बीच चलने वाली ट्रेन पूर्णतः वातानुकूलित होगी। ट्रेन क्रमांक 01043 एलटीटी-समस्तीपुर 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन जबलपुर मध्यरात्रि 3:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 01044 समस्तीपुर-एलटीटी 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन जबलपुर रात के 10:15 बजे पहुंचेगी।
पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल: मदन महल और सतना में ठहराव
वहीं, ट्रेन क्रमांक 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी 17 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को संचालित होगी। वापसी में ट्रेन क्रमांक 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल ट्रेन 19 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन पुणे से गाजीपुर जाते समय मध्यरात्रि को 12:40 बजे और वापसी में गाजीपुर से पुणे जाते समय रात को 9:10 बजे मदन महल स्टेशन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन और ऐसी होगी कोच संरचना
यह गाड़ी पिपरिया, नरसिंहपुर, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना स्टेशन में रुकेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, छह शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। इन ट्रेनों के संचालन से गर्मी की छुट्टियों में उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- रेलवे की समर सौगात... पुणे-गाजीपुर समर स्पेशल ट्रेन का एलान, इटारसी और सतना होकर गुजरेगी