
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक के शेष भागों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से के साथ ही ओडिशा, झारखंड एवं बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है। संभावना जताई जा रही है कि 25- 26 जून तक मानसून जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में प्रवेश कर सकता है।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के शेष भागों, महाराष्ट्र के कुछ और भागों (जिसमें मुंबई भी शामिल है), तेलंगाना एवं ओडिशा के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री कम होकर 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की माने तो तापमान में आंशिक रूप से घट-बढ़ होती रहेगी।
मानसून के आने में हो रही देरी जल स्रोत जहां सूखने की कगार पर पहुंच रहे हैं वहीं अन्नदाता भी चिंतित है। गर्मी से भी लाेग बेहाल है। सोमवार को दोपहर बाद मौसम की रंगत बदली और तेज हवा चलने लगी। काले बादल भी गहरा गए।
मौसम का ये रूप देख लोगों को लगा कि जोरदार बारिश होगी परंतु तेज हवा में बारिश करने वाले बादल टिक नही पाए और हवा के साथ आगे बढ़ गए। जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के रिकार्ड में महज 2.5 मिमी बारिश ही दर्ज हुई।
सोमवार को हुई महज 2.5 मिमी बारिश में ही शहर के कुछ क्षेत्र में सड़क के किनारे पानी भर गया। इंदिरा मार्केट से मालगोदाम चौराहे के समीप पानी का डबरा भरा रहा। वहीं कलेक्टेट के गेट नंबर दो के सामने चौराहे के समीप भी लेफ्ट टर्न पर पानी भरा रहा। इधर दमोहनाका, चेरीताल, धनवंतरि नगर और कृषि उपज मंडी में भी सड़क के किनारे जलजमाव की तस्वीर देखने मिली।
सूर्योदय- 5: 26
सूर्यास्त- 6: 59
तापमान
अधिकतम - 36.0
न्यूनतम - 25.8
आर्दता-84
-72
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
23 जून- 39.0 - 27.0
24 जून- 39.0 - 27.0
कटनी
23 जून- 39.0 - 30.0
24 जून- 39.0 - 30.0
मंडला
23 जून- 38.0 - 27.0
24 जून- 37.0 - 27.0
यह भी पढ़ें- शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, पांच दिन इस जंक्शन होकर चलेगी, जानें क्या है नया समय