• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Tourist Place: बांधवगढ़ क्षेत्र में तुम्मी की चोटी बनी नई टूरिस्ट डेस्टिनेशन

मध्य प्रदेश में बांधवगढ़ के अंदर तुम्मी की चोटी एक नए पर्यटन स्थल के रूप में उभर रही है। युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर इसके वीडियो बनाकर पोस्ट किए जाने...और पढ़ें

By Rahul RaikwarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 02:04:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 Nov 2024 07:19:15 AM (IST)
MP Tourist Place: बांधवगढ़ क्षेत्र में तुम्मी की चोटी बनी नई टूरिस्ट डेस्टिनेशन
तुम्मी का खूबसूरत प्राकृति नजारा।

HighLights

  1. घुमावदार रास्ते घने जंगल के बीच से होकर जाते हैं।
  2. ऊपर और नीचे गांव हैं जो प्राकृतिक सुंदरता से घिरे है।
  3. यह बाघ सहित कई वन्यजीवों का भी विचरण क्षेत्र है।

राहुल रैकवार, नईदुनिया, जबलपुर (MP Tourist Place)। बांधवगढ़ की सीमा में समाया तुम्मी एक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। जिला मुख्यालय उमरिया के बिरसिंहपुर विकासखंड में स्थित शहडोल जिले की सीमा में यह एक प्राकृतिक स्थल है, जो अपनी सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है। यहां से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।

छोटी तुम्मी और बड़ी तुम्मी की पहाड़ी के नाम से इस स्थल को बीते कुछ वर्षों में युवाओं ने इसे सोशल मीडिया में खूब पहचान दिलाई है। मैकल पर्वत श्रैणी में यह पहाड़ी पिकनिक स्पाट के लिए प्रचलित है, जहां छुट्टियों के दिन लोग सपरिवार भी यहां जाते हैं। लगभग 300 फीट ऊंची चोटी में कई घुमावदार रास्ते घने जंगल के बीच से होकर जाते हैं।


naidunia_image

पहाड़ी के ऊपर और नीचे गांव हैं जो प्राकृतिक सुंदरता से घिरे है। जहां ऊंचाई में जाकर एक हिल स्टेशन जैसा नजारा देखने मिलता है। यहां पहाड़ी के ऊपर ही कई आदिवासी गांव हैं जिन्हें ट्राइबल टूरिस्ट के रूप में पहचान दिलाने की मांग भी जारी है।

यहां रास्ते से गुजरते हुए कई जलप्रपात हैं भी मिल जाते हैं जो अपनी सुंदरता और शांति के लिए जाने जाते हैं। बारिश काल और उसके बाद ठंड के दिनों तक यहां प्रकृति की एक अलग ही छटा देखने मिलती है।

वन्यजीवों से घिरा है तुम्मी

तुम्मी एक बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के घुनघुटी वन परिक्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जो बाघ सहित कई वन्यजीवों का भी विचरण क्षेत्र है। यहां कई बार लोगों को बाघ, हिरण और अन्य वन्यजीव देखने मिल जाते हैं। यहां दुर्लभ पक्षी असहज ही देखने मिल जाते हैं।

कोयल की आवाज और हरियाली छटा के बीच यहां का सुरम्य वातावरण लोगों का मन मोह लेता है। वन विभाग ने इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए भी कई कार्य किए हैं।

बड़ी तुम्मी की चोटी में जहां सेल्फी पाउंट बनाया गया है वहीं सुरक्षा रेलिंग और पिकनिक के लिए बैठक व्यवस्था भी बनाई है। खतरनाक वन्य प्राणियों की दृष्टि से यहां सुरक्षा बोर्ड भी वन विभाग ने लोगों के लिए लगाए हैं।

naidunia_image

ट्रेकिंग के लिए अनुकूल

तुम्मी वैसे तो ऐसे वन परिक्षेत्र में आता है जहां बाघ की मौजूदगी बनी रहती है, लेकन यहां कई मार्ग ऐसे हैं जहां ट्रेकिंग के लिए मार्ग हैं जो अपनी सुंदरता और ऊंचाई के कारण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

आसपास के क्षेत्र शहडोल, उमरिया, बिरसिंहपुर पाली से रोजाना सैकड़ों लोग यहां घूमने जाते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रशासन इस क्षेत्र को और भी तेजी से पर्यटन के लिए विकसित कर सकता है।

naidunia_image

यहां हैं सारी सुविधाएं

  • आवास : यहां पर कई होटल और गेस्ट हाउस हैं, जो पर्यटकों के लिए आवास प्रदान करते हैं। बांधवगढ़, उमरिया, बिरसिंहपुर पाली और शहडोल में होटल गेस्ट हाउस हैं, जहां से तुम्मी तक आसानी से जाया जा सकता है।
  • यातायात : एनएच-43 के किनारे स्थित तु्म्मी जाने के लिए बिरसिंहपुर पाली से 20 किमी, बांधवगढ़ से 75 किमी, उमरिया से 50 किमी, शहडोल से 25 किमी की दूरी है। उमरिया, शहडोल व बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन भी है।
  • भोजन : चोटी के नीचे यहां पर कई रेस्टोरेंट और भोजनालय हैं, जो स्थानीय और अन्य व्यंजन परोसते हैं। तुम्मी चोटी में किसी प्रकार की होटल, रुकने व रेस्टोरेंट और ढाबा नहीं जहां स्वयं भोजन पानी और वाहन ले जाना पड़ता है।