• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में उफान पर नर्मदा, गौरीघाट में सड़क किनारे बनीं होटलें जलमग्न

गौरीघाट में उमाघाट, दरोगाघाट, सिद्धघाट, नाव घाट नर्मदा में विलीन हो गए हैं। अलर्ट के बाद होटलें भी बंद कर दी गई थी। घाट पर लगी पूजन सामग्री की दुकानें...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 07:45:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 07:45:56 PM (IST)
जबलपुर में उफान पर नर्मदा, गौरीघाट में सड़क किनारे बनीं होटलें जलमग्न
नर्मदा के बढ़े हुए जलस्तर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। नईदुनिया

HighLights

  1. 10 फीट तक बढ़ा नर्मदा का जलस्तर
  2. ऊपर लग रहीं प्रसादी की दुकानें
  3. जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी बांध के 13 जलद्वारों से शनिवार को तीसरे दिन भी 4032 क्यूमेक पानी की निकासी होती रही। लगातार बड़ी मात्रा मे पानी छोड़े जाने से नर्मदा उफान पर है। नर्मदा का विहंगम रूप देखते ही बनता है।

सड़क किनारे बनीं होटलें भी डूबीं

घाट के ऊपर सड़क किनारे बनीं होटलें भी पूरी तरह से डूब चुकीं है। नागमंदिर तक पानी पहुंच जाने से घाट पर लगने वाली प्रसाद की दुकानें ऊपर चौक पर लग रहीं है। नर्मदा का जलस्तर करीब 10 फीट तक बढ़ चुका है।


दूसरी बार दिखा नर्मदा का विहंगम रूप

मानसून सीजन में ये दूसरी बार है जब नर्मदा का विहंगम रूप नजर आया है। इसके पूर्व 19 अगस्त 2026 को बरगी के द्वार खोले जाने से नर्मदा का जलस्तर 10 फीट तक बढ़ा था। बरगी बांध प्रबंधन के अलर्ट के पूर्व ही जहां घाट पर पंडों के तख्ते हटा लिए गए थे।

तिलवाराघाट, भेड़ाघाट तक असर

नर्मदा का रौद्र रूप तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट और भेड़ाघाट में भी देखने मिल रहा है। नर्मदा का जलस्तर बढ़ने और पानी तेज बहाव का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गौरीघाट, भेड़ाघाट पहुंच रहे है। नर्मदा के बढ़े हुए जलस्तर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं।

होमगार्डों की तैनाती, लगातार पेट्रोलिंग

प्रशासन लोगों से तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षा के लिए जारी निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है। सुरक्षा के लिए यहां होमगार्डों की तैनाती की गई है जो लगातार पेट्रोलिंग कर निगरानी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में 40 फीट ऊंची बंधी दही हांडी तोड़ रहे 199 गोविंदा 20 फीट गहरे तालाब में गिरे