• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

एमपी के यात्रियों के लिए नई सुविधा, इटारसी-मदनमहल के बीच चलेगी नई पैसेंजर ट्रेन, 242 किमी का सफर 5 घंटे 5 मिनट में

एमपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इटारसी-मदनमहल के बीच अब नई पैसेंजर ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड से इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है।

By Deepankar RoyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 08:32:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 08:43:36 PM (IST)
एमपी के यात्रियों के लिए नई सुविधा, इटारसी-मदनमहल के बीच चलेगी नई पैसेंजर ट्रेन, 242 किमी का सफर 5 घंटे 5 मिनट में
एमपी में चलेगी नई ट्रेन।

HighLights

  1. ट्रेन का नंबर होगा 51673/51674
  2. रेलवे बोर्ड से ट्रेन को मिली स्वीकृति
  3. छोटे स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे ने नई दैनिक पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की स्वीकृति दी है। ट्रेन संख्या 51673/51674 इटारसी-मदन महल पैसेंजर के संचालन से दोनों शहरों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। यह सेवा विशेष रूप से अनारक्षित, मध्यमवर्गीय और कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

ट्रेन संख्या 51673 इटारसी-मदन महल पैसेंजर इटारसी जंक्शन से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 51674 मदन महल-इटारसी पैसेंजर शाम 5:50 बजे मदन महल से चलेगी और रात 10:55 बजे इटारसी पहुंचेगी। ट्रेन करीब 242 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 5 मिनट में तय करेगी।


ट्रेन का बागरा तवा, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, सालीचौका रोड, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर और श्रीधाम में वाणिज्यिक ठहराव रहेगा। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को जबलपुर और इटारसी तक दैनिक आवागमन का बेहतर विकल्प मिलेगा।

नई सेवा से शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, व्यापार और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। इटारसी से आगे देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी यह सेवा फीडर के रूप में उपयोगी होगी। ट्रेन के रैक, कोच कंपोजिशन और संचालन की तिथि रेलवे द्वारा जल्द घोषित की जाएगी।