जबलपुर में ऑनलाइन सामान आर्डर किया, खुद को ई-कॉमर्स कंपनी का कर्मचारी बताकर डेढ़ लाख रुपये ठगे
जांच करने पर महिला को पता चला कि ऑर्डर में लिपस्टिक कम थी। इस पर महिला ने डिलीवरी कर्मचारी से शिकायत की। आरोपी ने कथित मैनेजर से फोन पर बात कराई। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 11 May 2026 08:01:23 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 08:13:14 AM (IST)
कुछ सेटिंग में क्लिक करने को कहा, ऐसा करते ही महिला का मोबाइल हैक हो गया। प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- डिलीवरी कर्मचारी नोमान अख्तर ने सामान महिला को सौंपा
- आरोपियों की शिकार हुई महिला ने पुलिस से की शिकायत
- अधारताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ऑनलाइन सामान मंगाने वाली एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ई-कामर्स कंपनी के कर्मचारी और कथित मैनेजर बनकर बात करने वाले आरोपितों ने महिला का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खातों से एक लाख 48 हजार 524 रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आठ मई को ऑनलाइन सामान आर्डर किया था
पुलिस के अनुसार पटेल नगर महाराजपुर निवासी चंद्रमां बैनर्जी (38) ने आठ मई को एक ई-कॉमर्स कंपनी से ऑनलाइन सामान आर्डर किया था। डिलीवरी लेकर पहुंचे कर्मचारी नोमान अख्तर ने सामान महिला को सौंपा।
आरोपी ने कथित मैनेजर से फोन पर बात कराई
जांच करने पर महिला को पता चला कि ऑर्डर में लिपस्टिक कम थी। इस पर महिला ने डिलीवरी कर्मचारी से शिकायत की। आरोपी ने कथित मैनेजर से फोन पर बात कराई।
कर्मचारी को जाने दें, बाकी सामान दूसरा कर्मचारी पहुंचा देगा
मैनेजर ने महिला को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि डिलीवरी कर्मचारी को जाने दें, बाकी सामान दूसरा कर्मचारी पहुंचा देगा। कुछ देर बाद मैनेजर ने महिला को फोन कर मोबाइल की कुछ सेटिंग में क्लिक करने को कहा।
शिकायत के आधार पर साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
आरोप है कि ऐसा करते ही महिला का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके दो बैंक खातों से कुल एक लाख 48 हजार 524 रुपये निकाल लिए गए। अधारताल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।