• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में जनसुनवाई में एसपी से लगाई गुहार, बोलीं- लाड़ली बहना का पैसा नहीं चाहिए, शराब बंद कराइए

महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर गांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम नीची में मनोज चादर नामक व्...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 01:43:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 01:43:14 PM (IST)
  • Join करें
जबलपुर में जनसुनवाई में एसपी से लगाई गुहार, बोलीं- लाड़ली बहना का पैसा नहीं चाहिए, शराब बंद कराइए
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में गुहार लगातीं पाटन के ग्राम नीची की महिलाएं। सौजन्‍य स्‍वयं

HighLights

  1. स्कूल के सामने और घरों तक हो रही शराब बिक्री
  2. बच्चों पर पड़ रहे गलत असर की जताई चिंता
  3. महिलाएं अपने बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नीची की महिलाओं ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में गांव में हो रही कथित अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि गांव में स्कूल के सामने तथा घरों तक शराब की बिक्री होने से बच्चों और परिवारों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

लाड़ली बहना योजना की राशि भी न मिले

महिलाओं की अगुवाई पड़ोसी गांव की उपसरपंच एवं समाजसेवी डॉ. सीता साहू ने की। उनके साथ एक दर्जन से अधिक महिलाएं अपने बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो उन्हें लाड़ली बहना योजना की राशि भी न मिले, लेकिन गांव में शराब की बिक्री बंद कराई जाए।


बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेची जा रही है

शिकायत में महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम नीची में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेची जा रही है। स्कूल के सामने शराब उपलब्ध होने से बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

घर पहुंचकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं

उनका कहना था कि गांव के अनेक पुरुष शराब के आदी हो चुके हैं और नशे की हालत में घर पहुंचकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खराब हो रहा है और बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

मनोज चादर शराब बेच जा रहा है

महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर गांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम नीची में मनोज चादर नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

शिकायतकर्ताओं में यह महिलाएं शामिल थीं

शिकायतकर्ताओं में दिशा गौड़, पुष्पा रैकवार, पूजा गौड़, सपना, शिवानी अख्तर, पूजा, भावना, प्रीमा भारती, निशा, माया, गीता सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, पांच दिन इस जंक्शन होकर चलेगी, जानें क्‍या है नया समय