• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

बीएसी और जनशिक्षक बनने का सपना टूटा, सांदीपनि स्कूल शिक्षकों को काउंसलिंग से किया बाहर, 39 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

जबलपुर में सांदीपनि स्कूलों में पदस्थ शिक्षक अब बीएसी और जनशिक्षक पदों की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। दूसरी काउंसलिंग के लिए 11 अगस्त तक दस्ता...और पढ़ें

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 10:16:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 10:16:36 AM (IST)
बीएसी और जनशिक्षक बनने का सपना टूटा, सांदीपनि स्कूल शिक्षकों को काउंसलिंग से किया बाहर, 39 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
सांदीपनि स्कूल शिक्षकों का सपना टूटा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सांदीपनि स्कूल शिक्षकों को बीएसी-जनशिक्षक पदों से बाहर रखा।
  2. भोपाल शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग में शामिल होने से रोका।
  3. दूसरी काउंसलिंग के दस्तावेज 11 अगस्त तक जमा होंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सांदीपनि स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को अब विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) और जनशिक्षक बनने का अवसर नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग भोपाल से मिले निर्देशों के बाद जिला स्तर पर यह निर्णय लिया गया है।

भोपाल से मार्गदर्शन के बाद किया गया मना

हाल ही में बीएसी और जनशिक्षक पदों के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित काउंसलिंग में सांदीपनि स्कूलों में पदस्थ कुछ शिक्षक भी शामिल होने पहुंचे थे। इस संबंध में भोपाल स्थित शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया था, जहां से इन शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया।

दूसरी काउंसलिंग के लिए 11 अगस्त तक जमा करने होंगे दस्तावेज

  • इसके चलते अब शेष रिक्त पदों के लिए होने वाली दूसरी काउंसलिंग में भी सांदीपनि स्कूलों में पदस्थ शिक्षक पात्र नहीं होंगे। जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) योगेश शर्मा ने बताया कि विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के शेष रिक्त पदों की पूर्ति के लिए दूसरी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

  • इसके लिए पात्र लोकसेवकों को सहमति पत्र, आवश्यक जानकारी एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र 11 अगस्त तक जिला शिक्षा केंद्र जबलपुर में जमा करना होगा। बीएसी और जनशिक्षक के पदों की पूर्ति के लिए 6 अगस्त को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पहली काउंसलिंग आयोजित की गई थी। काउंसलिंग के बाद रिक्त रह गए पदों को भरने के लिए अब दूसरी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
  • जनशिक्षक के 27, बीएसी के सभी 12 पद रिक्त

    जिले में जनशिक्षकों के कुल 38 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 11 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 27 पद अभी रिक्त हैं। वहीं विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) के कुल 12 पद हैं और सभी पद वर्तमान में रिक्त बताए गए हैं।

    परीक्षा के माध्यम से होती है सांदीपनि स्कूलों में पदस्थापना

    डीपीसी योगेश शर्मा के अनुसार सांदीपनि स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना विशेष प्रक्रिया के तहत परीक्षा के माध्यम से की जाती है। इसी कारण इन स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को बीएसी और जनशिक्षक पद के लिए पात्र नहीं माना गया है। अब दूसरी काउंसलिंग में केवल निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले पात्र लोकसेवकों को ही अवसर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- जबलपुर में 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा, थप्पड़ मारे, बेटे की हैवानियत कैमरे में कैद; मामला दर्ज