• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, पांच दिन इस जंक्शन होकर चलेगी, जानें क्‍या है नया समय

यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा एवं निकटतम स्टेशन से ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांच लेने का आग्रह किया ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:59:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:59:38 AM (IST)
  • Join करें
शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, पांच दिन इस जंक्शन होकर चलेगी, जानें क्‍या है नया समय
नान इंटरलाॅकिंग कार्य के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. रेलवे ने छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा हाल्ट रेलखंड पर काम के कारण किया परिवर्तन
  2. भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भी गढ़वा-सोन नगर-गया-धनबाद जंक्शन से होकर आएगी-जाएगी ट्रेन
  3. छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा हाल्ट रेलखंड पर तीसरी लाइन के कमिशनिंग का कार्य होना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस पांच दिनों तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा हाल्ट रेलखंड पर तीसरी लाइन के कमिशनिंग का कार्य होना है। इसका प्रभाव शक्तिपुंज के साथ ही भोपाल-धनबाद के मध्य संचालित एक्सप्रेस ट्रेन पर भी पड़ेगा।

धनबाद जंक्शन होकर हावड़ा पहुंचेगी

रेलवे ने ट्रेन संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग 22 से 26 जून 2026 तक परिवर्तित किया है। इस अवधि में ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा, गढ़वा रोड लिंक केबिन, सोन नगर जंक्शन, गया जंक्शन और धनबाद जंक्शन होकर हावड़ा पहुंचेगी।


निर्धारित तिथियों पर बदलाव किया गया

वापसी में ट्रेन संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 से 27 जून तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इसके अलावा भोपाल-धनबाद (11631) एक्सप्रेस एवं धनबाद-भोपाल (11632) एक्सप्रेस के मार्ग में भी निर्धारित तिथियों पर बदलाव किया गया है।

कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव प्रभावित

रेलवे के अनुसार धनबाद मंडल में नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा एवं निकटतम स्टेशन से ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांच लेने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में रिश्‍तों की हत्‍या, जमीन के विवाद में दंपती पर बहन-बहनोई ने किया कुल्हाड़ी से हमला