• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में तलाकशुदा महिला से सुपरवाइजर ने बनाए संबंध, सगाई का पता चलते ही थाने पहुंची महिला

जबलपुर में निजी अस्पताल की 28 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने सहकर्मी सुपरवाइजर पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। दूसरी सगाई पता चलने...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 10:58:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 10:58:22 AM (IST)
जबलपुर में तलाकशुदा महिला से सुपरवाइजर ने बनाए संबंध, सगाई का पता चलते ही थाने पहुंची महिला
तलाकशुदा महिला से सुपरवाइजर ने बनाए संबंध। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. निजी अस्पताल में दोनों की दोस्ती के बाद नजदीकी बढ़ी।
  2. आरोपित ने शादी का वादा कर महिला का भरोसा जीता।
  3. अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक पर अपनी तलाकशुदा सहकर्मी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 28 वर्षीय महिला का वर्ष 2023 में पति से तलाक हो चुका है। वह एक निजी अस्पताल में काम करती थी, जहां बिहार के वैशाली निवासी अविनाश राय सुपरवाइजर था।

दोस्ती के बाद शादी का झांसा

दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद अविनाश ने महिला से शादी करने की बात कही। महिला उसकी बातों में आ गई। महिला का आरोप है कि युवक ने पहले उससे दोस्ती की और शादी का वादा किया। इसके बाद वह उसे शहर के अलग-अलग होटलों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


ट्रांसफर के बाद भी होटलों में ले जाकर दुष्कर्म

बाद में (जुलाई, 2025) में अविनाश का ट्रांसफर अहमदाबाद हो गया, लेकिन इसके बाद भी वह महिला के संपर्क में रहा। इस दौरान वह कई बार जबलपुर आया और उसे सिविक सेंटर स्थित होटल सिद्धार्थ तथा रसल चौक स्थित होटल मारुति ले गया। यहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दूसरी जगह सगाई का पता चलने पर थाने पहुंची पीड़िता

कुछ समय से अविनाश ने महिला से बातचीत कम कर दी। उसके प्रति अविनाश का व्यवहार बदलने लगा। जून में महिला को जानकारी मिली कि अविनाश ने दूसरी जगह सगाई कर ली है और जल्द शादी करने वाला है। इसके बाद वह बिहार पहुंची और उससे शादी की बात की, लेकिन अविनाश ने इनकार कर उसे वहां से भगा दिया। शुक्रवार रात महिला ने ओमती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रात को कमरे में घुसकर किशोरी का गला दबाया, फिर डैम के पास ले जाकर की बर्बरता, आरोपी को मिली 5 साल की सजा