• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन में लिफ्ट का तार टूटा, नीचे गिरने से लगा करंट; कई श्रमिक झुलसे

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि निर्माण सामग्री के लिए लगाई लिफ्ट में खराबी और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। हाईटेंशन लाइन के नीचे सरिया और अन्य निर्...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 11:09:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 11:09:49 PM (IST)
जबलपुर के निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन में लिफ्ट का तार टूटा, नीचे गिरने से लगा करंट; कई श्रमिक झुलसे
जसूजा सिटी फेस टू में निर्माणाधीन भवन जहां दुर्घटना हुई व अस्पताल में भर्ती धायल महिला श्रमिक। नईदुनिया

HighLights

  1. अस्पताल में भर्ती धायल महिला श्रमिक
  2. निर्माणाधीन भवन जहां दुर्घटना हुई
  3. खराबी आने के बाद उसका तार जला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। धनवंतरि नगर स्थित जासूजा सिटी में सोमवार को निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट में खराबी आने के बाद उसका तार जलने के साथ लिफ्ट नीचे गिरी। मौके पर काम कर रहे श्रमिक उसकी चपेट में आ गए।

निजी अस्पताल में भर्ती किया गया

करंट लगने और लिफ्ट की चपेट में आकर महिला श्रमिक उन्नति नगर निवासी सुनीता प्रजापति को गंभीर चोट आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में घायल तीन अन्य श्रमिक अहमद, सरजू और मोहन शामिल है।


धमाके जैसी आवाज से फैली दहशत

जसूजा सिटी फेस टू में एक 10 मंजिला भवन निर्माणाधीन है। सोमवार को वहां पर कुछ श्रमिक काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां पर निर्माण सामग्री ऊपर तक पहुंचाने के लिए लगाई लिफ्ट के तार में शार्टशर्किट हुआ। उसके साथ ही लिफ्ट का तार जल गया और लिफ्ट नीचे आकर गिरी। आसपास करंट फैल गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

लिफ्ट गिरने की आवाज इतनी जोर से आई कि आसपास के लोगों को लगा कि कोई धमाका हुआ है। वह दहशत में आ गए और घटनास्थल की ओर जाकर देखा तो वहां चार श्रमिक घायल पड़े थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सरिया और अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई थी

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि निर्माण सामग्री के लिए लगाई लिफ्ट में खराबी और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। हालांकि प्रारंभिक जांच में निर्माणाधीन भवन के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से घटना होना बताया गया है। हाईटेंशन लाइन के नीचे सरिया और अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई थी।

घटना के कारण को लेकर छानबीन जारी

काम के दौरान सुनीता नीचे खड़े होकर लोहे का तार खींच रही थी। इसी दौरान तार हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट प्रवाहित होने से चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। विरोधाभासी दावों के बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन एवं घटना के कारण को लेकर छानबीन जारी है।

पहले भी दो-तीन बार हादसे हो चुके हैं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी स्थान पर पहले भी दो-तीन बार हादसे हो चुके हैं। निर्माणकर्ता को पूर्व में नोटिस देकर सावधानी बरतने की समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद लाइन के नीचे सामग्री रखी गई जो कि लापरवाही है।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस : पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत पर CBI की आपत्ति