
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपित और मृतका की सास गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सोमवार, 10 अगस्त को मप्र हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। केस की सुनवाई न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध है।
दरअसल, गिरिबाला सिंह ने ट्रायल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाई कोर्ट का रुख किया है। ट्रायल कोर्ट ने 25 जुलाई को उनकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी। इसके बाद आरोपित की ओर से हाई कोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की गई।
हाई कोर्ट की सूची में यह मामला MCRC क्रमांक 37723/2026, गिरिबाला सिंह विरुद्ध मध्य प्रदेश शासन के रूप में दर्ज है।
मामले में आरोपित की ओर से जमानत के पक्ष में दलीलें पेश की जाएंगी, जबकि शासन की ओर से जमानत का विरोध किया जाएगा। सोमवार को होने वाली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलों के बाद एकलपीठ जमानत आवेदन पर निर्णय ले सकती है।