केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय ने लगाया था मानहानि का केस, राहुल गांधी की याचिका पर अंतिम सुनवाई 12 मई को
उस समय झाबुआ में हुई चुनावी सभा में राहुल गांधी ने एक भाषण के दौरान कथित तौर पर पनामा पेपर्स लीक का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार् ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 07 May 2026 08:57:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 09:01:21 PM (IST)
कार्तिकेय चौहान।HighLights
- भोपाल के विशेष मजिस्ट्रेट के समन व परिवाद को निरस्त कराने की मांग का मामला
- भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह ने लगाया है मानहानि प्रकरण
- यह मानहानि केस दायर कर कहा है कि 2018 में राहुल कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पीके अग्रवाल की एकलपीठ के समक्ष गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध भोपाल की विशेष अदालत में लंबित मानहानि प्रकरण के विरुद्ध दायर याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद मामले की अंतिम सुनवाई 12 मई को निर्धारित कर दी।
दरअसल, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह के परिवाद पर एमपी-एमएलए कोर्ट भोपाल के विशेष मजिस्ट्रेट द्वारा राहुल गांधी को समन जारी किया गया था।
समन व परिवाद को निरस्त कराने हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा व अजय गुप्ता ने पक्ष रखा। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए परिवाद को बेबुनियाद बताया।
हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा
राहुल गांधी ने याचिका में भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि केस को चुनौती दी है। कार्तिकेय सिंह ने एमपीएमएलए कोर्ट में मानहानि का केस दायर कर कहा है कि 2018 में राहुल कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
उस समय झाबुआ में हुई चुनावी सभा में राहुल गांधी ने एक भाषण के दौरान कथित तौर पर पनामा पेपर्स लीक का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था।
राहुल गांधी ने तुलना करते हुए कहा था कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ पर कार्रवाई हुई, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ। इस बयान को लेकर कार्तिकेय सिंह चौहान ने इसे अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए मुकदमा दायर किया है। इसी मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया गया है।