• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शिक्षाविद् विजय दत्त श्रीधर को मिली मानद उपाधि

36वें दीक्षा समारोह को विशेष और यादगार बनाने में शिक्षाविद् विजय दत्त श्रीधर को प्रदान की गई मानद उपाधि प्रमुख आकर्षण रही।

By Sunil dahiyaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 06:18:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 06:18:01 PM (IST)
  • Join करें
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शिक्षाविद् विजय दत्त श्रीधर को मिली मानद उपाधि
रादुवि के 36वें दीक्षा समारोह में विजय दत्त श्रीधर को मानद उपाधि

HighLights

  1. रादुवि के 36वें दीक्षा समारोह में विजय दत्त श्रीधर को मानद उपाधि
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए स्वर्ण पदक
  3. 141 विद्यार्थियों को 240 स्वर्ण पदक और 182 शोधार्थियों को मिली उपाधियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित 36वें दीक्षा समारोह को विशेष और यादगार बनाने में शिक्षाविद् विजय दत्त श्रीधर को प्रदान की गई मानद उपाधि प्रमुख आकर्षण रही। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न संकायों में एक से अधिक स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को अपने करकमलों से स्वर्ण पदक प्रदान किए तथा उपाधियों का वितरण किया।

मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया

शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर विजय दत्त श्रीधर को कला संकाय में मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 141 विद्यार्थियों को 240 स्वर्ण पदकों का वितरण किया गया। साथ ही 182 शोधार्थियों को पीएचडी सहित विभिन्न उपाधियां प्रदान की गईं।

लक्ष्य बनाकर करो परिश्रम, समाज करता है मूल्यांकन

शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से समाजहित में किए गए समर्पित कार्यों और सतत साधना का सम्मान करते हुए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित शिक्षाविद् विजय दत्त श्रीधर ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया।


उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना आवश्यक है। बिना लक्ष्य के किया गया प्रयास अक्सर अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाता, जबकि स्पष्ट उद्देश्य और दृढ़ संकल्प व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के हित में किए गए कार्यों का वास्तविक मूल्यांकन स्वयं समाज करता है। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से किए गए योगदान, समर्पण और लगन का ही परिणाम है कि उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।

उनके लिए विशेष गर्व का विषय

इस अवसर पर उन्होंने यह भी साझा किया कि वे स्वयं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं और आज उसी संस्थान से मानद उपाधि प्राप्त करना उनके लिए विशेष गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ें, तभी सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में सनसनीखेज सुसाइड: पूर्व मंगेतर की तस्वीरों से टूटा दूसरा रिश्ता, आहत युवक ने एसिड पीकर दी जान