• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

अमरकंटक एक्सप्रेस में ₹10.47 लाख की चोरी का 3 घंटे में खुलासा, आईफोन लोकेशन से दबोचा गया आरोपी, पूरा माल बरामद

अमरकंटक एक्सप्रेस में महिला यात्री का हैंडबैग चोरी कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और महंगे इलेक्ट्रानिक सामान लेकर एक बदमाश भाग गया।

By Deepankar RoyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 08:40:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 08:40:29 PM (IST)
  • Join करें
अमरकंटक एक्सप्रेस में ₹10.47 लाख की चोरी का 3 घंटे में खुलासा, आईफोन लोकेशन से दबोचा गया आरोपी, पूरा माल बरामद
जीआरपी और आरपीएफ ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा

HighLights

  1. अमरकंटक एक्सप्रेस में महिला यात्री का हैंडबैग चोरी
  2. जीआरपी और आरपीएफ ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा
  3. 10.47 लाख रुपये का चोरी गया पूरा सामान बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस में महिला यात्री का हैंडबैग चोरी कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और महंगे इलेक्ट्रानिक सामान लेकर एक बदमाश भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने महज तीन घंटे के भीतर आरोपित दमोहनाका निवासी रितेश आसवानी उर्फ कालू उर्फ अमित (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से करीब 10.47 लाख रुपये मूल्य का पूरा चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

ट्रेन क्रमांक 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस के ए-2 कोच में यात्रा के दौरान इटारसी निवासी नीलेश कुमार मालपानी की पत्नी का हैंडबैग चोरी हो गया। वारदात रविवार की रात को कटनी और मदन महल रेलवे स्टेशन के बीच तब हुई जब यात्री नींद में थी।


कोच के शौचालय में खाली हालत में मिला

नींद खुलने पर जब बैग नहीं दिखा तो उन्होंने खोजबीन की। बाद में बैग बी-1 कोच के शौचालय में खाली हालत में मिला। उसमें रखे सोने के आभूषण, डायमंड रिंग, आईफोन, एप्पल एयरपाड्स, आधार कार्ड एवं 15 हजार रुपये नकद गायब थे।

रेल मदद में घटना की शिकायत की

यात्री ने सोमवार को रेल मदद में घटना की शिकायत की। जानकारी लगते ही रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम सक्रिय हो गई। जबलपुर आरपीएफ पोस्ट में निरीक्षक राजीव खरब और जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के निर्देशन में जवानों ने ट्रेन स्टाफ से पूछताछ की।

रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही चोरी हुए आईफोन और एयरपाड्स की लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान मदन महल स्टेशन में ट्रेन से उतरते हुए एक संदिग्ध युवक को देखा गया।

आरोपित रितेश आसवानी को गिरफ्तार कर लिया

संदेह और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने आरोपित रितेश आसवानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपित के कब्जे से सोने के हार, ब्रेसलेट, अंगूठियां, डायमंड रिंग, आईफोन, एयरपाड्स, नकदी सहित संपूर्ण चोरी गया माल बरामद कर लिया गया। रेल पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई पर टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- 4.13 करोड़ से ग्वालियर-भोपाल के 14 जर्जर पुलों की होगी मरम्मत, एमपीआरडीसी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया