• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

जनसेवा की अनूठी मिसाल: 70 ट्रैक्टर, दो बुलडोजर और 150 परिवारों की पहल से बदलेगी मुक्तिधाम की तस्वीर

ग्राम बनी में स्थित मुक्तिधाम का पहुंच मार्ग और परिसर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। ग्रामीणों को अंतिम संस्कार सहित अन्य आवश्यक कार्यों के दौरान पर...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 01:01:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 01:01:56 PM (IST)
  • Join करें
जनसेवा की अनूठी मिसाल: 70 ट्रैक्टर, दो बुलडोजर और 150 परिवारों की पहल से बदलेगी मुक्तिधाम की तस्वीर
बनी के मुक्तिधाम परिसर मे मोरम डालकर भराव किया गया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पाटीदार समाज के 150 परिवारों ने उठाया जनहित का जिम्मा
  2. मुक्तिधाम का पहुंच मार्ग और परिसर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था
  3. वर्षा के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी

संजय बैरागी, नईदुनिया, जामली (झाबुआ)। ग्राम बनी में सामाजिक एकता, जनसेवा और ग्राम विकास का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां पाटीदार समाज के 150 परिवारों ने निस्वार्थ भाव से मुक्तिधाम के सुधार और सुंदरीकरण का बीड़ा उठाया है।

समाजजनों की इस सामूहिक पहल से गांव के मुक्तिधाम की स्थिति में व्यापक सुधार की उम्मीद जगी है। ग्राम बनी में स्थित मुक्तिधाम का पहुंच मार्ग और परिसर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। ग्रामीणों को अंतिम संस्कार सहित अन्य आवश्यक कार्यों के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से वर्षा के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी।

इसी समस्या को देखते हुए पाटीदार समाज ने मुक्तिधाम के विकास और सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया।रविवार को मुक्तिधाम परिसर के सुधार कार्य की शुरुआत की गई। पाटीदार समाज के 150 परिवारों ने मिलकर इस जनहितकारी कार्य में सहभागिता निभाई। समाजजनों ने अपने निजी संसाधनों का उपयोग करते हुए निशुल्क रूप से 70 ट्रैक्टर-ट्रालियां और दो बुल्डोजर उपलब्ध कराईं, जिनकी सहायता से परिसर में भराव और समतलीकरण का कार्य किया गया।


इसके साथ ही मुक्तिधाम तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में भी कार्य शुरू किया गया। समाजजनों ने आगामी वर्षा से पहले मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण तथा तार फेंसिंग कराने की रूपरेखा भी तैयार की है, जिससे परिसर को सुरक्षित और हरित स्वरूप दिया जा सके।

महत्वपूर्ण पहल की गई

बनी के धर्मराज पाटीदार ने बताया कि मुक्तिधाम के सुधार और सौंदर्यीकरण को लेकर समाज के 150 परिवार निस्वार्थ भाव से जुटे हुए हैं। समाजजनों ने अपने वाहन और संसाधन भी स्वेच्छा से उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से ग्राम विकास की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।बाबूलाल पाटीदार ने बताया कि मुक्तिधाम परिसर का समतलीकरण कार्य किया गया है। इस कार्य में समाज के प्रत्येक परिवार से सदस्य शामिल हुए हैं। आगामी दिनों में पहुंच मार्ग के सुधार का कार्य भी किया जाएगा।

जीवन पाटीदार ने बताया कि मुक्तिधाम परिसर के समतलीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके बाद पौधारोपण और तार फेंसिंग का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

फैक्ट फाइल

  • सहभागी परिवार :150
  • ट्रैक्टर-ट्राली : 70
  • बुल्डोजर : 02
  • वाहन व्यवस्था : निशुल्क
  • प्रमुख कार्य : भराव एवं समतलीकरण
  • आगामी योजना : पौधारोपण एवं तार फेंसिंग

जहां पहले कचरे के ढेर थे, वहां अब हरियाली लाने की तैयारी: स्वच्छता, सुंदरीकरण ने बदली देपालपुर की तस्वीर